महाराष्ट्र में रामलला के दर्शन के लिए निकलेगा विशेष राम दरबार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सभी लोग जानते हैं कि 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम का मंदिर अयोध्या में उद्घाटित होने वाला है। हर व्यक्ति यह चाहता है कि वह वहां पहुंचे, लेकिन यह संभव नहीं है। किसी ना किसी तरह से प्रतीकात्मक रूप से लोग चाहते हैं कि प्रभु श्रीराम का दर्शन उन्हें मिले।

उनकी इस आस को पूरा करने के लिए श्रीराम जी का मंदिर यहां पर तैयार किया गया है। प्रतीकात्मक रूप में राम दरबार का रूप लेकर यह लोगों के बीच जाएगा, लोग इसका दर्शन कर पाएंगे। मुझे लगता है कि यह सुंदर परिकल्पना है। हमारी भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारी की संकल्पना से यह राम रथ तैयार हुआ है, जिसे लोगों के लिए समर्पित किया गया है।

Temple

बता दें कि 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से पिछले कई दिनों से चल रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शीर्ष मंत्री इस तैयारी को करीब से देख रहे हैं। उम्मीद है कि देशभर से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने वाले हैं। ऐसे में अयोध्या को सजाया जा रहा है ताकि यहां आने वालों को जबरदस्त अनुभव हो।

बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सूत्रों की मानें तो अक्टूबर माह तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 22 जनवरी को मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही शहर की पूरी तस्वीर बदल गई है। यहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन, पांच सितारा होटल सहित कई सुविधाएं तैयार हो रही है, ताकि श्रद्धालुओं को यहां बेहतर अनुभव मुहैया कराया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+