Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुसलमान भाइयों पर अगर रंग पड़ भी जाता है तो', औरंगजेब की तारीफ के बाद अबू आजमी ने होली को लेकर दिया ये बयान

होली इस बार शुक्रवार (जुमा) को पड़ रही है। इस‍लिए कई राज्‍यों में रमजान के महीने में जुमे की नमाज़ के दिन मुसलमानों पर रंग ना पड़े इसलिए जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है। वहीं कई राज्‍यों में पुलिस ने होली मनाने को लेकर एडवाइजरी जारी कर सख्‍त निर्देश जारी किए हैं।

इस सबके बीच औरंगजेब की तारीफ करने के बाद चारों तरफ से बुरे घिरे अबू आजमी ने अपने बयान पर पहले माफी मांग ली थी वहीं अब होली से को लेकर बयान जारी किया है। ये संदेश मुसलमानों और हिंदुओं दोनों के लिए है।

Abu Azmi

बता दें ये वो ही सपा विधायक अबू आजमी हैं जिन्‍होंने मुगल शासन औरंगजेब के इंसाफ पसंद शासन बताते हुए उसकी जमकर तारीफ की थी। जिसके चलते महाराष्‍ट्र विधानसभा के बजट सत्र से उन्‍हें निलंबित कर दिया था। अबू आजमी लगातार अपने बयान पर सफाई दे रहे हैं लेकिन उनकी जमकर आलोचना हो रही हैं।

वहीं अब होली से पहले अबू आजमी ने कहा कि "कल जिनका होली का त्योहार है मैं उन भाइयों से निवेदन करूंगा कि जानबूझकर किसी मुसलमान पर रंग मत डालिए। नमाज़ घर में पढ़ी जा सकती है, लेकिन जुमे की नमाज़ मस्जिद में पढ़ना ज़रूरी है! मैं मुसलमान भाइयों से भी कहूंगा है कि अगर रंग पड़ भी जाता है तो कोई लड़ाई झगड़ा मत कीजिए! हम अपने हिंदू भाइयों से निवेदन करेंगे कि कोई ऐसा काम मत कीजिए जिससे लड़ाई झगड़ा बढ़े! "

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+