मुंबई ड्रग्स केस का इंटरनेशनल कनेक्शन! NIA को सौंपी जा सकती है मामले की जांच: सूत्र
मुंबई, 30 अक्टूबर। ड्रग्स मामले में शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के बेटे आर्यन खान का नाम सामने आने के बाद अब यह मामला हाईप्रोफाइल केस का रूप ले चुका है। आर्यन खान को मिली जमानत के बीच शुक्रवार को नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) की टीम मुंबई स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंची। वहीं, क्रूज ड्रग्स मामले की जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगे रिश्वत के आरोप के बीच एनआईए की एंट्री को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही हैं कि अब ड्रग्स मामले की कमान एनआईए को सौंपी जा सकती है।

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई ड्रग्स का लिंक इंटरनेशनल रैकेट से जुड़ा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि हाईप्रोफाइल मामले में बड़ी साजिश और देश पर संभावित खतरे के मद्देनजर केस की जांच एनआईए को सौंपे जाने की संभावना है। बता दें कि एनसीबी पहले ही अपनी जांच को लेकर अनियमितताओं के कई आरोप झेल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार के एनसीबी पहुंची एनआईए की टीम ने करीब दो घंटे ऑफिस में बिताए।
यह भी पढ़ें: हैदराबाद पुलिस राहगीरों को रोककर 'गांजा, ड्रग्स' चैट के लिए कर रही मोबाइल फोन की जांच, वीडियो देख भड़के लोग
Recommended Video
ड्रग्स केस की जांच कर रहे वानखेड़े खुद आरोपों का सामना कर रहे हैं वहीं, एनसीबी का प्रमुख गवाह प्रभाकर सेल ने भी मामले को रफा-दफा करने लिए वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया था। हालांकि आरोप लगाने के बाद प्रभाकर खुद अंडरग्राउंड हो गया है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि जल्द ही ड्रग्स मामले की जांच एनआईए को ट्रांसफर करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एनआईए को केस ट्रांसफर किए जाने से एनसीबी को आपत्ति हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि एनसीबी को लग सकता है कि एनआईए के हस्तक्षेप से उसका अधिकारक्षेत्र कम हो सकता है साथ ही उसकी साख को भी खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications