सिद्धिविनायक मंदिर ने भक्तों के लिए लागू किया ड्रेस कोड, इस तरह के कपड़े पहने हैं तो नहीं मिलेगी एंट्री
Siddhivinayak Temple: मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में हर दिन सैकड़ों की संख्या में भक्त गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में मांगी गई हर मुराद बप्पा पूरी करते हैं। अगर आप भी मुंबई के इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने जा रहे है तो आपके लिए ये खबर काम की है।
दरअसल, सिद्धिविनायक मंदिर में अब हर किसी को मंदिर में एंट्री नहीं मिलेगी। इसकी वजह है कि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया है। मंगलवार को श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (SGTT) ने भक्तों के लिए एक नया ड्रेस कोड जारी करते हुए नया आदेश जारी किया है।

ऐसे कपड़े पहने हैं तो नहीं मिलेगी एंट्री
इस आदेश में शॉर्ट स्कर्ट और छोड़ कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस आदेश के अनुसार मंदिर में छोटी स्कर्ट, फंटी जींस और छोटे और खुले अश्लील ड्रेस में आने वाली लड़कियों, महिलाओं और पुरुषों को मंदिर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
भक्तों को पहनना होगा पारंपरिक भारतीय परिधान
ट्रस्ट ने साफ कहा है कि मंदिर में शालीन और पारंपरिक कपड़े पहने भक्त को ही एंट्री दी जाएगी। मंदिर ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर मंदिर आने का आग्रह किया है।
कब से लागू हो रहा ये नियम?
मंदिर ट्रस्ट के आदेश के अनुसार भक्तों के लिए ये नियम अगले सप्ताह से लागू हो जाएगा। ट्रस्ट ने कहा छोटे कपड़े, शॉर्ट स्कर्ट या ऐसे कपड़े जिनमें शरीर एक्सपोज हो, ऐसे कपड़े पहनकर मंदिर आने वाले भक्तों को मंदिर में प्रवेश किसी भी हालत में नहीं दिया जाएगा।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने क्यों लागू किया ये नियम?
मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने ये ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय मंदिर में आने वाले भक्तों की शिकायतों के बाद लिया है। ट्रस्ट ने बताया कि ऐसे कपड़ों में मंदिर में आने वाले लोगों से अन्य भक्त असहज महसूस करते हैं।
वृंदावन के मंदिर में भी प्रतिबंधित की गई है ये ड्रेस
गौरतलब है कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से पहले दिसंबर 2024 में मथुरा वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर ने भी भक्तों से हॉफ पैंट, मिनी स्टर्ट, नाइट सूट, फंटी जींच, चमड़े के कपड़े या अन्य अश्लील और आपत्तिजनक कपड़े पहनकर मंदिर आने से मना किया था।
भक्तों को हर हाल में पालन करना होगा ड्रेस कोड
मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि हमें मंदिर में आने वाले भक्तों के कपड़ों को लेकर कई शिकायतें अन्य भक्तों से मिली थी। भक्तों ने ट्रस्ट से ऐसे कपड़ों पर मंदिर में बैन लगाने की गुजारिश की थी। अब भक्तों को हर हाल में ट्रस्ट के इस नियम का पालन करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications