महाराष्ट्र में अफ्रीकी देश नाइजीरिया के दो ड्रग पेडलर्स समेत छह अरेस्ट, एमडी ड्रग्स बरामद

महाराष्ट्र में अफ्रीकी मुल्क के दो ड्रग पेडलर्स अरेस्ट किए गए हैं। एमडी ड्रग्स के साथ अरेस्ट किए गए तस्करों के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Nigerian drug peddlers

महाराष्ट्र पुलिस को ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अफ्रीकी मुल्क नाइजीरिया के दो ड्रग पेडलर्स के साथ कुल छह लोगों को अरेस्ट किया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक शिवाजी नगर पुलिस थाने में दर्ज मामले में ड्रग तस्करों के पास से एमडी ड्रग बरामद किया गया है। पुलिस ने नारकोटिक्स कानून के तहत आरोप लगाए हैं।

कुल छह लोगों की गिरफ्तारी

इस मामले में महाराष्ट्र की शिवाजी नगर पुलिस ने बताया कि एमडी ड्रग्स के साथ 4 ड्रग पेडलर्स और 2 नाइजीरियन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। दो नाइजीरियाई अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। बता दें कि नशा तस्करों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

ड्रग्स के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की सख्ती

इससे पहले विगत 6 फरवरी को भी मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने मुंबई के मझगांव इलाके के डॉकयार्ड रोड से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक 220 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 44 लाख रुपये आंकी गई। गिरफ्तारी एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर शाखा ने की। इससे पहले, जनवरी में भी मुंबई पुलिस ने गोवंडी इलाके में दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 23 लाख रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया था।

महिलाओं पर भी कार्रवाई

मुंबई से सटे गोवा में भी NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो ड्रग पेडलर्स को अरेस्ट किया था। लगभग 1,61,000 रुपये के ड्रग्स के साथ युगांडा की दो महिलाओं को गोवा के अंजुना में गिरफ्तार किया गया था। गोवा पुलिस में एसडीपीओ (मापुसा) जिवबा दलवी ने बताया, दोनों महिलाओं के पास से करीब 1,61,000 रुपये मूल्य का 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सान्यू फ्लोरेंस (28) और नबांकेमा अरिसत (26) के रूप में की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+