'पहले शिवसेना और अब NCP, ये महाराष्ट्र को तोड़ना चाहते हैं', उद्धव ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना

Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी ने पहले शिवसेना और अब एनसीपी को तोड़ दिया है और वह महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है।

एनसीपी विभाजन पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ''वे महाराष्ट्र के खिलाफ हैं। उन्होंने पहले सेना और अब एनसीपी को तोड़ दिया। वे महाराष्ट्र को तोड़ना चाहते हैं और ऐसा कोई नहीं है जो उन्हें बाहर निकलने से रोक सके।''

Uddhav Thackeray News

अजित पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद एनसीपी दो गुटों में बंट गई है। अजित और उनके चाचा शरद पवार दोनों पार्टी के नेतृत्व को लेकर आमने-सामने हैं। गुरुवार को शरद पवार ने कहा है, ''मैं 82 का हूं या 92 का, मैं ही एनसीपी का चीफ रहूंगा।''

उद्धव ठाकरे उन चार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, जिन्हें बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) अधिकारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, पार्टी ने कहा था कि बीएमसी अधिकारी की पिटाई की गई क्योंकि उसने बांद्रा पूर्व में पार्टी शाखा को तोड़ने की कोशिश की थी।

शिवसैनिकों ने दावा किया था कि ढांचे को दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर के साथ ढहा दिया गया था, जबकि कार्यकर्ताओं ने उनसे बार-बार गुजारिश की थी कि उन्हें इसे गिराने से पहले कार्यालय से पोस्टर हटाने दिया जाए।

उद्धव ठाकरे ने पार्टी के चारों कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और कहा, "मैं नहीं जानता कि आपको कैसे धन्यवाद दूं। आपने दिखाया है कि शिवसेना क्या है। उनका पतन उसी दिन से शुरू हो गया, जिस दिन उन्होंने बालासाहेब की तस्वीर पर हथौड़ा मारा था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+