नाच न जाने आंगन टेढ़ा! महाराष्‍ट्र में करारी हार से बौखलाए संजय राउत ने EVM को फ्रॉड बताते हुए की ये मांग

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। विपक्षी एमवीए गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) महज 20 सीटों पर सिमट कर रह गई है। महाराष्‍ट्र में मिली कारारी के बाद विपक्षी पार्टिरयां अपनी हार को ना स्‍वीकार करते हुए लगातार ईवीएम में धांधली होने का आरोप लगा रही है।

वहीं चुनाव परिणाम के चार दिन बाद हार से बैखलाए ठाकरे शिवसेना के राज्‍यसभा सांसद संजय राउत ने नाच ना आए....वाली कहावत की तरह सीधे ईवीएम मशीन को फ्रॉड बता दिया है। इसके साथ ही भाजपा की जीत पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा जब तक बैलेट पेपर से चुनाव नहीं करवाए तब तक हमें ये चुनाव परिणाम मंजूर नहीं है। इसके साथ ही संजय राउत ने महाराष्‍ट्र भाजपा को लेकर बड़े दावे तक कर डाले हैं।

sanjay

चुनाव में मिली हार से बौखलाए संजय राउत ने कहाईवीएम पर कौन हम अभी सवाल उठा रहे हैं, हम तो बीते 10 सालों से ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस थी तब तो भाजपा ने भी सवाल उठाया था। उन्‍होंने आप मोदी जी के भाषण सुनिए।

संजय राउत यहीं नहीं रुके उन्‍होंने कहा देश में ईवीएम एक फ्रॉड है। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि अगर ईवीएम नहीं रहेगी तो भाजपा देश भर में 25 सीटें भी नहीं जीत सकेंगी। उन्‍होंने कहा जिस तरह से महाराष्‍ट्र के चुनाव परिणाम आए हैं, इससे पहले हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणा आए, हम उसे स्‍वीकार नहीं करते। संजय राउत ने कहा बैलट पेपर से चुनाव करवाइए और जो नतीजे आएंगे हम उसे स्‍वीकार कर लेंगे।

क्‍या संसद में ईवीएम का मुद्दा उठाएंगे?

मीडिया के इस प्रश्‍न का जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा जिस सदन में नेता प्रतिपक्ष का भ्रष्‍टाचार का मुद्दा उठाने पर माइक बंद कर दिया जाता तो हमें क्‍या न्‍याय मिलेगा। इसके साथ ही उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा जब सुप्रीम कोर्ट हमें न्‍याय नहीं दे तो देश की संसद क्‍या हमें न्‍याय देंगी।

इसके अलावा संजय राउत ने कहा महाराष्‍ट्र में महाविकास अघाड़ी वापसी का दावा कर रही थी लेकिन सारे दावो उलट गए और प्रदर्शन तक निराशाजनक रहा है। क्‍ठ्र बड़े दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव हार गए हैं। यहां तक महाराष्‍ट्र कांग्रेस के अध्‍यक्ष नाना पटोले तक मामूली वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैa।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+