'अमित शाह का इस्तीफा मांगें', बाबा सिद्दीकी मर्डर का संजय राउत ने निकाला 'गुजरात लिंक',शिंदे को दी बड़ी चुनाती
Baba Siddique Murder Case: मुंबई में शनिवार (12 अक्टूबर) देर रात तीन हमलावरों ने एसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरे हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मर्डर के बाद महाराष्ट्र की राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष शिंदे सरकार को जमकर घेर रहा है। अब शिवसेना यूटीबी सांसद संजय राउत के निशाने पर महायुति सरकार का गई है।
संजय राउत ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को गुजरात से जोड़ते हुए कहा कि तथाकथित अंडरवर्ल्ड को गुजरात से चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली है, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए चुनौती है।

संजय राउत ने कहा कि अमित शाह गुजरात से हैं, उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रमुख अजित पवार को हत्या के मद्देनजर अमित शाह के इस्तीफे की मांग करनी चाहिए।
संजय राउत का 'गुजरात लिंक' वाला तंज
मीडिया से बात करते संजय राउत ने कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि इस सरकार के आने के बाद मुंबई में गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की ताकत बढ़ सकती है। इस सरकार को अंडरवर्ल्ड का भी समर्थन प्राप्त है और वह अंडरवर्ल्ड गुजरात से चलाया जा रहा है। आज गुजरात में 5,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। इसका मतलब है कि देश में 50,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स पहले ही वितरित की जा चुकी है।
शाह का इस्तीफा मांगना चाहिए- राउत
राउत ने आगे कहा कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद और गुजरात एटीएस की हिरासत में एक गैंगस्टर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेता है। यह गुजरात से आने वाले केंद्रीय गृह मंत्री के लिए एक चुनौती है। अजित पवार को अमित शाह का इस्तीफा मांगना चाहिए।
'हिम्मत हैं तो 'सिंघमगिरी' दिखाएं', राउत की चुनौती
संजय राउत ने चुनौती देते हुए कहा कि,"उन्होंने (सीएम शिंदे) अक्षय शिंदे (बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी) को गोली मारकर खुद को सिंघम घोषित कर दिया। अब यहां 'सिंघमगिरी' दिखाएं। अगर हिम्मत है और आप मर्द हैं तो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं का एनकाउंटर करें।"
दो शूटर गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। वे तीसरे शूटर की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा पुणे से प्रवीण लोनकर नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने गैंग का मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications