'हम नकली हिंदुत्व के साथ गठबंधन नहीं करते', राहुल गांधी के बयान पर बोले संजय राउत
Sanjay Raut reaction on Rahul Gandhi's Speech: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण के बाद जमकर हंगामा शुरू हो चुका है। लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा भाषण में हिंदुओं को हिंसक बताने का आरोप लगाकर भाजपा हमलावर हो चुकी है।
वहीं राहुल गांधी के पक्ष में इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के सांसद और नेता खड़े हो चुके हैं। राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

राहुल गांधी के बयान पर संजय राउत ने क्या कहा?
राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा "राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समाज के बारे मे कोई गलत वक्तव्य नहीं दिया है। राहुल गांधी ने कहा था मोदी जी यानी हिंदुत्व नहीं, भाजपा यानी हिंदू समाज नहीं, हिंदू समाज बहुत बड़ा है जो भाजपा को समझ नहीं आएगा।"
"हम नकली हिंदुत्व के साथ गठबंधन नहीं करते"
संजय राउत ने कहा "हिंदुत्व के किसी धर्म ग्रंथ में नहीं लिखा है जो भाजपा बीते 10 वर्षों से देश में कर रही है। इसके साथ ही सांसद राउत ने कहा हम भाजपा द्वारा चित्रित नकली हिंदुत्व के साथ गठबंधन नहीं करते हैं।"
सांसद ने समझाया कि असल में राहुल गांधी ने क्या कहा?
संजय राउत ने विस्तार से समझाते हुए कहा "राहुल गांधी ने कहा हिंदुत्व भाजपा के बराबर नही हैं। हिंदुत्व कभी नफरत को बढ़ावा देने की बात नहीं करता है। हम भाजपा द्वारा पेश किए जा रहे नकली हिंदुत्व से सहमत नहीं हैं। राहुल गांधी ने हिदुंत्व के बारे में कुछ गलत नहीं कहा जो लोग खुद को हिंदू मानते हैं उन्हें राहुल गांधी के भाषण को एक बार फिर से सुनना चाहिए।"
जानिए राहुल गांधी ने आखिर भाषण में कहा क्या था?
बता दें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाषण देते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश में हिंसा, नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने कहा "ये लोग हिंदू नहीं हैं, ये लोग सिर्फ 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं लेकिन हिंदू हिंसा की बात नहीं करते ना ही नफरत और डर फैला सकते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अल्पसंख्यकों, मुसलमानों, सिखों और ईसाइसों को डराते और उन पर हमले करते हैं, उनके खिलाफ नफरत फैलाते हैं। भाजपा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों में डर उत्पन्न करती है।"
राहुल गांधी के बयान पर आगबबूला हुई भाजपा
बता दें राहुल गांधी के भाषण पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में खड़े होकर आपत्ति जताते हुए कड़ी आलोचना की थी और गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से अपने बयान को लेकर माफी मांगने की मांग की है। वहीं भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने, सदन को गुमराह करने और पूरे हिंदू समाज को हिंसक बताने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications