"मुंबई को नहीं बनने देंगे अडानी सिटी" उद्धव ठाकरे ने बताया सत्‍ता में आए तो धरावी को लेकर क्‍या है उनका प्‍लॉन

Uddhav Thackeray: शिवसेना (UBT)सुप्रीमों उद्धव ठाकरे ने मुंबई नगरी में बसी एशिया की सबसे बड़ी बस्‍ती से जुड़े धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना को लेकर बड़ा बयान दिया। आगामी महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने कहा अगर हमारी सरकार सत्‍ता में आई तो मुंबई को हम अडानी सिटी नहीं बनने नहीं देंगे।

शनिवार को शिवसेना (UBT) की प्रेस कान्‍फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने धारवी झु्ग्गी पुर्नविकास प्रोजेक्‍ट को लेकर महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार की जमकर आलोचना की। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा हम इसे होने नहीं देंगे। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने बताया कि धारवी को लेकर उनका प्‍लॉन क्‍या रहेगा।

Uddhav Thackeray

ये "लड़का उद्योगपति योजना" है

उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र की शिंदे सरकार की धारवी पुर्नविकास योजना के पीछे के उद्देश्‍यों पर सवाल उठाते हुए तंज कसा साथ ही अडानी पर निशाना साधते हुए कहा मैं यहां एक योजना के बारे में कहने आया हूं ये योजना "लड़का उद्योगपति योजना" है। इसके साथ ही ठाकरे ने कहा महाराष्‍ट्र सरकार लाडली बहना, लाडला भाई योजना के जरिए जनता को आ‍कर्षित करने का काम कर रही है।

धारावी के लिए हमने आंदोलन किया था

ठाकरे ने कहा धारावी में हमने आंदोलन किया था और वहां के लोगों को 500 वर्ग फुट का घर मिलना ही चाहिए। धारवी की झुग्गियों में बसे हजारों घर के लोग माइक्रो बिजनेस चलाते हैं। इनके लिए ये लोग क्‍या उपाय करेंगे। ये तो मुंबई का नाम अडानी सिटी कर देंगे। इसके साथ ही है कि ये जो कोशिश कर रहे हैं उसे हमारी पार्टी कामयाब नहीं होने देगी।

उद्धव ठाकरे ने बताया क्‍या चल रहा गेम

इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा अडानी के धारावी पुर्ननिर्माण प्रोजेक्‍ट के तहत धारावी में रहने वाले लोगों को पात्र और अपात्र के चंक्रव्‍यूह में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, अगर हमारी पार्टी सत्‍ता में आती है तो हम धारावी के लोगों को दूसरी जगह पर नहीं बसाएंगे। उनके लिए धारावी में उचित कारोबार की उत्‍तम व्‍यवस्‍था की जाएगी।

मुंबई को अडानी सिटी नहीं बनने देंगे

ठाकरे ने इस प्रोजेक्‍ट पर तंज कसा और कहा धारावी का विकास होना चाहिए अडानी का नहीं। उन्‍होंने कहा अगर अडानी ये सब नहीं कर सकते तो दोबारा टेंडर करवाया जाए और ग्लोबल टेंडर निकलाना चाहिए और पारदर्शिता के साथ चुनाव होना चाहिए। इसके साथ ही ठाकरे ने कहा हम मुंबई को अडानी सिटी कतई नहीं बनने देंगे।

जानें क्‍या है ये धारावी प्रोजेक्‍ट?
धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना के तहत धारावी में बसे 10 लाख लोगों को सिर पर पक्‍की छत और साफ पानी समेत अन्‍य सुविधाएं देने के उद्देश्‍य से शुरू किया गया है।

अडानी से जीती थी इस प्रोजेक्‍ट की बोली

धारावी स्लम एरिया के रि-डेवलपमेंट के लिए बीते साल जुलाई 2023 में बोली 619 मिलियन डॉलर इस प्रोजेक्‍ट के लिए अडानी ग्रुप ने पहली बोली जीती थी और अडानी ने इसके लिए सितंबर 2023 में एक नई कंपनी इसके लिए बनाई थी । धारावी प्रोजेक्‍ट के लिए अडानी ने ग्‍लोबल टीम का चयन किया और फेमस आर्किटेक्‍ट हफीज कॉन्‍ट्रेक्‍टर को इसकी जिन्‍मेदारी सौंपी है।

धारावी पुनर्विकास परियोजना में किसके नाम ट्रांसफर होगी भूमि

महाराष्‍ट्र सरकार ने साफ किया है कि इस करोड़ों रुपये की धारावी पुनर्विकास परियोजना में अडानी समूह को कोई भूमि हस्तांतरण शामिल नहीं है। भूमि महाराष्ट्र सरकार के विभागों को हस्तांतरित की जाएगी। अहमदाबाद स्थित समूह घरों का निर्माण करेगा, जिसे बाद में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती के निवासियों को आवंटित करने के लिए इन विभागों को सौंप दिया जाएगा।

कांग्रेस ने बताया इस योजना को बड़ा घोटाला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी इस परियोजना "बड़ा घोटाला" बताया और राज्य सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी। वहींं अब विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) धारावी पुनर्विकास परियोजना का विरोध करते हुए इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+