उद्धव ठाकरे के बाद शिंदे गुट ने भी EC के पास भेजे तीन चुनाव चिन्ह्र, जानिए क्या हैं वो निशान

shivsena symbol fight महाराष्ट्र में कुछ महीनों पहले आए सियासी संकट के बाद से शिवसेना में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव गुट के बीच चल रहा यह घमासान अदालत के दरवाजे तक भी पहुंचा, लेकिन इस बीच चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव चिन्ह्र को जब्त कर लिया और अब दोनों गुट नए चुनाव चिन्ह्र चुनाव आयोग को भेज रहे हैं। उद्धव गुट ने रविवार को कुछ चिन्ह्र ईसी के पास भेजे थे। शिंदे गुट ने सोमवार को तीन प्रतीक चुनाव आयोग के पास भेजे हैं। इनमें'उगता सूरज', 'त्रिशूल' और 'गदा' का चिन्ह्र शामिल है।

Eknath Shinde side

उद्धव गुट ने भी कल भेजे थे तीन निशान

रविवार को उद्धव ठाकरे गुट ने भी चुनाव आयोग के पास तीन सिंबल का विकल्प भेजा था। इनमें त्रिशूल, जलती हुई मशाल और उगता हुआ सूरज का निशान शामिल है। उद्धव गुट ने अंधेरी उपचुनाव से पहले इन तीन निशानों में से किसी एक को फाइनल करने की मांग की है। आपको बता दें कि अंधेरी सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव के तहत वोट डाले जाएंगे।

शनिवार को, चुनाव आयोग ने 3 नवंबर को अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव में शिवसेना के गुटों को पार्टी के नाम और उसके चुनाव चिह्न का उपयोग करने से रोक दिया था। आयोग का यह आदेश प्रतिद्वंद्वी गुटों के संगठन पर नियंत्रण के दावों पर दायर याचिका पर आया है। इसने दो समूहों को सोमवार तक तीन अलग-अलग नाम विकल्प और अपने संबंधित समूहों को आवंटन के लिए कई प्रतीकों का सुझाव देने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+