बाला साहेब ठाकरे के AI भाषण सुन भड़के एकनाथ शिंदे, बोले- उनमें शर्म बची है तो ऐसी हरकतें ना करें
महाराष्ट के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी उद्धव ठाकरे ने नासिक में एक रैली में नया प्रयोग किया। रैली में शिवसेना संस्थापक बाला साहेब की एआई की मदद से तैयार किया गया भाषण सुनवाया। इसके भाषण के जरिए शिवसेना यूटीबी ने भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर हमला बोला।
जिसके बाद उद्धव ठाकरे बुरी तरह घिर गए हैं। भाजपा ने जहां इसे उद्धव ठाकरे की बचकानी हरकत बताया। वहीं इसके बाद अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिें शिवसेना यूबीटी पर दिवंगत सेना प्रमुख, बाल ठाकरे का अपमान करने का आरोप लगाया है।

एकनाथ शिंदे ने ठाकरे की आवाज को फिर से बनाने के लिए एआई तकनीक के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे अपने पिता के सिद्धांतों से भटक गए हैं।
बाला साहेब ठाकरे का अपमान किया
उन्होंने कहा कि उद्धव के नेतृत्व ने पार्टी को जनता के पक्ष से दूर कर दिया है। एकनाथ शिंदे ने कहा उद्धव ठाकरे की पार्टी ने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे का अपमान किया है। उन्होंने कहा कोई भी शिवसेना यूबीटी के साथ नहीं रहेगा क्योंकि उद्धव ठाकरे ने अपने पिता के आदर्शों के साथ विश्वासघात किया है।
शिंदे बोले- ठाकरे लोगों के दिमाग से बेदखल हो चुके हैं
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा हमने शिवसेना को कांग्रेस के चंगुल से मुक्ति करवाया है। वे (उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी) न केवल सत्ता से बेदखल हुए बल्कि लोगों के दिमाग से भी बेदखल हुए।
"थोड़ी भी शर्म बची है तो"
उन्होंने अगर उनमें थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें ऐसी बचकानी हरकतें नहीं करनी चाहिए और बाला साहेब का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सलाह दी कि ऐस व्यवाहार ना करें जिससे बाला साहेब की आत्मा को ठेस पहुंचे।
2022 में एकनाथ शिंदे बगावत कर अलग हो गए थे
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे, जिन्होंने 2022 में उद्धव ठाकरे से अलग हो गए थे, ने शिवसेना यूबीटी से बालासाहेब की विरासत को धूमिल करने वाले कार्यों से बचने का आग्रह किया। जवाब में, शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने शिंदे की टिप्पणी खारिज करते हुए कहा कि पहले भी एआई द्वारा उत्पन्न भाषणों का उपयोग बिना किसी समस्या के किया गया था। राउत ने जोर देकर कहा कि नासिक में हुई हालिया घटना अभूतपूर्व नहीं थी।
भाजपा ने इसे बचकानी हरकत बताया
गौरतल है कि बुधवार को नासिक की सभा में, बाल ठाकरे की आवाज की नकल करने वाला 13 मिनट का भाषण बजाया गया। जिस पर राज्य के भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने X, पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट में इसे "बचकानी हरकत" बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने भी इस पर अपनी राय रखी, उन्होंने कहा अगर बाला साहेब जीवित होते तो ऐसे लोगों को लात मारते।












Click it and Unblock the Notifications