Shrinivas Vanga: शिंदे गुट के मिसिंग MLA श्रीनिवास वनगा वापस मिले, घर लौटकर बताई लापता होने की अजीब वजह

Shrinivas Vanga Palghar Maharashtra: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में रहस्‍यमयी ढंग से लापता हुए पालघर विधायक श्रीनिवास वनगा दो दिन बाद दिवाली पर वापस लौट आए हैं। घर आकर उन्‍होंने लापता होने की जो वजह बताई वो चौंका देने वाली है।

दरअसल, श्रीनिवास वनगा एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना से पालघर विधायक हैं। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में श्रीनिवास का टिकट काटकर उनकी जगह पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को शिंदे शिवेसना उम्‍मीदवार घोषित किया गया। इससे श्रीनिवास नाराज हो गए और घर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav: टिकट कटने पर पालघर से शिंदे शिवेसना MLA लापता, उद्धव ठाकरे को बताया 'देव मानुष'

missing MLA Shrinivas

बुधवार को घर वापस लौटे श्रीनिवास वनगा ने बताया कि उन्‍हें आराम की जरूरत महसूस हो रही थी। इसलिए उन्‍होंने लोगों से दूर का रहने का फैसला लिया और दो दिन लापता रहा। हालांकि श्रीनिवास वनगा ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वे दो कहां रहे?

इससे पहले भाजपा के दिवंगत सांसद चिंतागत वनगा के बेटे श्रीनिवास वनगा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी का साथ देकर बहुत बड़ी गलती की। साल 2019 के चुनाव में पालघर (सुरक्षित) सीट से अविभाजित शिवसेना के उम्‍मीदवार के तौर जीत दर्ज की थी।

चुनाव के बाद शिवसेना के दो हिस्‍से हो गए तो श्रीनिवास वनगा एकनाथ शिंदे गुट में चले गए। साल 2024 के चुनाव में भी श्रीनिवास वनगा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, मगर उन्‍हें टिकट नहीं दिया गया। जिन राजेंद्र गावित को टिकट दिया गया है उन्‍होंने जून 2022 को अविभावित शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे से बगावत करके एकनाथ शिंदे के साथ आ गए थे।

महाराष्‍ट्र में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव?
महाविकास अघाड़ी घटक दल में कांग्रेस 103, उद्धव ठाकरे शिवसेना 96 और शरद पवार एनसीपी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि महायुति के घटक दल में भाजपा 148, एकनाथ शिंदे शिवेसना 80 और अजित पवार एनसीपी 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

288 सीटों पर 7995 उम्‍मीदवार

महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 सीटें हैं। 29 अक्‍टूबर नामांकन पत्र दाखिल का आखिरी दिन था। इस दिन तक कुल 7 हजार 995 उम्‍मीदवारों ने 10 हजार 905 पर्चे भरे हैं। फिलहाल बागियों को मनाया जा रहा है। उन्‍हें नाम वापसी के लिए राजी किया जा रहा है। चार नवंबर नाम वापसी का आखिरी दिन है। सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गिनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+