'शरद पवार इस्तीफे पर करेंगे पुनर्विचार, 2-3 दिन का लेंगे समय', NCP नेता अजित पवार का दावा
रांकपा दिग्गज शरद पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी में राजनीतिक संकट के बीच अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्हों कहा कि एनसीपी पूर्व प्रमुख अपने इस्तीफे पर पुर्नविचार के लिए सहमत हो गए हैं।

Ajit Pawar on NCP Chief resignation: महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री व रांकपा नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने पार्टी के दिग्गज नेता शरद पवार के इस्तीफे (Sharad Pawar resignation) के लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि शरद पवार (Sharad Pawar) से इस्तीफे को वापस लेने की बात की गई। वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार के सहमत हो गए हैं।
शरद पवार के एनसीपी प्रमुख पद से इस्तीफे को लेकर मंगलवार को अजित पवार ने कहा कि पार्टी प्रमुख के इस्तीफे को लेकर चिंता की बात नहीं है। उनसे बातचीत हुई है। वे अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार के लिए सहमति व्यक्त की है। अजित पवार ने आगे कहा कि शरद पवार अपने पार्टी (NCP) में पद से छोड़ने के निर्णय पर फिर से विचार में दो से तीन दिन का समय लेंगे।
एनसीपी चीफ दिग्गज के निर्णय के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। राष्ट्रवादी कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख शरद पवार के इस्तीफे के बाद अचानक पार्टी में राजनीतिक संकट की स्थिति है। हालांकि एनसीपी के अन्य नेता इससे इनकार कर रहे हैं। एनसीपी चीफ के पार्टी प्रमुख पद छोड़ने के बाद अगले बॉस को लेकर हलचल शुरू हो गई थी। वहीं अब महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री व एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि शरद पवार इस्तीफे पर पुनर्विचार के लिए सहमत हो गए हैं।
इससे पहले पूर्व सीएम व शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने कहा था कि उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। ऐसे इस्तीफे का एलान सही नहीं है। इसको लेकर पार्टी नेताओं की बैठक होगी, जिसमें पार्टी के अन्य भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद पार्टी की मुख्य समिति इस्तीफे को लेकर फैसला करेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications