'अब रोटी पलटने का वक्त आ गया है...', 4 दिन पहले ही शरद पवार ने बयान देकर दे दिए थे इस्तीफे के संकेत
Sharad Pawar Resigns as Ncp Chief:महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज और एनसीपी मुखिया शरद पवार ने आज पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है।

Sharad Pawar resigns as NCP chief : एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने आज अचानक पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने का ऐलान कर पूरे सियासी जगत को चौंका कर रख दिया। 82 वर्षीय शरद पवार ने अपने इस्तीफे का ऐलान ऐसे वक्त में किया जब कुछ दिनों से एनसीपी में अजीत पवार और कई विधायक बगावती सुर अपना रहे थे। शरद पवार के ऐलान के बाद से कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी होने लगी। बता दें कि शरद पवार ने चार दिन पहले ही अध्यक्ष पद छोड़ने का इशारा कर दिया था। उन्होंने रोटी पलटने वाला बयान देकर इस ओर संकेत कर दिया था।
शरद पवार ने 'रोटी पलटने' का बयान देकर पहले ही कर दिया था इशारा
दरअसल, चार दिन पहले गुरुवार को शरद पवार (Sharad Pawar) ने एक बयान दिया जिससे संकेत मिल गया था कि पार्टी में कुछ बड़ा होने वाला है। उन्होंने कहा था कि अब रोटी पलटने का वक्त आ गया है। ज्यादा देर रोटी न पलटे तो यह कड़वी हो जाती है। वहीं इस बयान पर अजीत पवार ने सफाई देते हुए कहा था कि नए चेहरों को आगे लाना एनसीपी की परंपरा रही है।
शरद पवार की बेटी ने भी कर दिया था इशारा
शरद पवार (Sharad Pawar) की बेटी सुप्रिया सुले ने भी 17 अप्रैल को एक बयान देकर इशारा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि 15 दिन में महाराष्ट्र की राजनीति में दो बड़े विस्फोट होंगे। बयान के अब ठीक 16वें दिन यानी 2 मई को शरद पवार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफा देते वक्त शरद पवार ने क्या कहा?
मंगलवार को अपनी आत्मकथा के विमोचन कार्यक्रम में शरद पवार ने कहा कि मैं पार्टी के अध्यक्ष पद से अब रिटायर होना चाहता हूं और आप सभी मिलकर अपने नए नेता का चयन करें। शरद पवार के इस ऐलान के बाद हंगामा मच गया और उनके समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनसे अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया।












Click it and Unblock the Notifications