एनसीपी चीफ के पद से क्यों हटना चाहते थे शरद पवार? फैसले से पलटने के बताई वजह
एनसीपी चीफ पद से इस्तीफा देने के बाद महज तीन दिन के भीतर शरद पवार ने अपना फैसल बदल लिया। अब पवार ने अपने पहले निर्णय यानी इस्तीफे की मुख्य वजह बताई है।

Sharad Pawar resignation reason: शरद पवार एनसीपी प्रमुख के पद हटने के फैसले से महज तीन दिन में ही पलट गए। उन्होंने पद से इस्तीफा वापस ले लिया। अपने इस निर्णय के करीब 24 घंटे बीतने के बाद उन्होंने अपने पहले निर्णय यानी इस्तीफे की असली वजह बताई। पवार ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का फैसला सोच समझकर लिया था। शरद पवार के मुताबिक इस फैसले की पीछे एक अहम योजना थी।
शरद पवार ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा का फैसला वापस लेने की वजह बताई। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए मैंने सोच-समझकर खुद को तैयार किया था। मेरे पास अभी भी संसद में 3 साल और हैं और मैं भविष्य में एक अच्छी टीम बनाने के विचार में था जो राज्य और देश स्तर पर एनसीपी की जिम्मेदारी ले सकें। इस दिशा में मैंने एक कदम बढ़ाने और अगली पीढ़ी को मौका देने के बारे में सोचा।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता था कि मेरी पार्टी मेरे इस्तीफे को इस तरह की प्रतिक्रिया होगी। कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी मुझसे अपना फैसला वापस लेने का अनुरोध किया। एक साल के भीतर आम चुनाव होने हैं। ऐसे में अलग हटना ठीक नहीं होगा। हम विपक्ष को एकजुट करने पर काम कर रहे हैं।"
यह भी पढ़ें: Sharad Pawar Family: शरद पवार परिवार की तीन पीढ़ियां हैं राजनीति में, जानें कौन किस पद पर
Recommended Video

शरद पवार के इस्तीफे के वापस लेने के पीछे वजह कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया गया। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि एनसीपी चीफ के इस्तीफे के बाद अजित पवार का पार्टी में कद सुप्रिया सुले के मुकाबले अधिक बढ़ नहीं पाया। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अजित पवार मौजूद नहीं थे जब शरद पवार ने जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस लेने की घोषणा की थी। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कई तरह की अटकलें भी शुरू हो गईं।











Click it and Unblock the Notifications