कांग्रेस, उद्धव सेना कैंडिडेट्स के नाम को लेकर शरद पवार नाराज! जानिए बड़े दावे की वजह
उद्धव गुट के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर एमवीए ने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। इन कैंडिडेट्स को लेकर एमवीए गठबंधन में शामिल रांकपा एक धड़े, जिसका नेतृत्व शरद पवार कर रह रहे हैं, ने नाराजगी व्यक्त की है।
महाराष्ट्र में एमवीए को लेकर सूत्रों के हवाले एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने बिना चर्चा के लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए अपने महा विकास अघाड़ी (MVA) सहयोगियों - कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।

कांग्रेस और उद्धव गुट की ओर से लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट्स के नाम घोषित होने पर शरद पवार ने कहा कि एमवीए पार्टियों को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक साथ अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी चाहिए थी। बुधवार को अपने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गुट की एक बैठक में शरद पवार ने अपने एमवीए सहयोगियों के गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने को लेकर बात की। वहीं बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई।
दरअसल, एनसीपी जल्द अपने कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान करने वाली है। बुधवार को हुई बैठक को लेकर सूत्रों के मुताबित शरद पावार ने चार लोकसभा सीटों - सांगली, भिवंडी, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई दक्षिण मध्य के कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा की।
वहीं दूसरी ओर शरद पवार को मनाने की भी कोशिशें शुरू हों गई हैं। मंगलवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता बालासाहेब थोराट ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। दावा किया जा रहा है कि दोनों नेताओं की बीच सीटों को लेकर कथित विवाद को सुलझाने पर चर्चा हुई।
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में दरार खुलकर सामने आई है। गठबंधन में शामिल दो पार्टियों शिवसेना और एनसीपी दो धड़ों में बंट गई। एक कांग्रेस ही मजबूती के साथ संगठन में बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications