महाराष्ट्र: ठाणे में दर्दनाक हादसा, इमारत की स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत

ठाणे, मई 29: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के उल्हासनगर में एक रिहायशी इमारत की स्लैब गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। अभी 2-3 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं ठाणे नगर निगम का बचाव अभियान जारी है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ घटनास्थल पर है। गली संकरी होने की वजह से बचाव काम में देरी हो रही है।

Recommended Video

    Maharashtra Building Collapse: बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    seven died after the slab of a residential building collapsed in Ulhasnagar of Thane

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक इमारत का नाम साई सिद्धी है जो उल्हासनगर के नेहरू चौक पर स्थित है। शुक्रवार देर रात एक बड़ा स्लैब पांचवे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। यह घटना रात साढ़े नौ बजे के करीब की बताई गई है। यह बिल्डिंग पांच फ्लोर की थी। छत गिरने के बाद जिन सात लोगों को निकाला गया उनकी सांसे थम चुकी थी। संकरी जगह की वजह से बचाव कार्य में थोड़ी मुश्किल आ रही है।

    अधिकारियों का कहना है कि जो लोग मलबे में फंसे हैं उन्हें निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। बचाव कर्मियों ने अभी तक 7 शवों को बाहर निकाला है। वहीं कुछ और लोगों के दबे होने आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो सकता है कि, इमारत का इतना बड़ा हिस्सा कैसे गिर पड़ा। पुलिस और टीएमसी अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। .

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+