Shivaji Rao Kardile: नहीं रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवाजी राव कर्डीले, कैसे हुई राहुरी विधायक की अचानक मृत्य?
Shivaji Rao Kardile: राहुरी और अहिल्यानगर के लोगों के लिए आज का दिन एक बुरी खबर लेकर आया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवाजी राव कर्डीले का अचानक निधन हो गया। 66 वर्ष की आयु में उनका जाना न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे राजनीतिक क्षेत्र और समर्थकों के लिए एक बड़ी क्षति है।
लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे कर्डीले ने अपने नेतृत्व और लोकसेवा के लिए हमेशा जनता के दिलों में खास जगह बनाई। विधायक, राज्य मंत्री और अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। आज उनका जाना राजनीतिक क्षेत्र में एक खालीपन छोड़ गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेता और राहुरी के विधायक शिवाजी राव कर्डीले का निधन अचनक तबियत खराब होने के बाद हो गया। 66 वर्षीय कर्डीले को सुबह अचानक परेशानी होने पर अहिल्यानगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
ये भी पढ़ें: Pankaj Dheer Death: महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन, जानें परिवार में कौन-कौन? कितने बच्चे?
रोहित पवार ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर कर्डीले के निधन की जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रोहित पवार ने कहा कि कर्डीले का अकाल निधन उनके परिवार और मतदाताओं के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि विधायक, राज्य मंत्री और अहिल्यानगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में कर्डीले ने जो काम किए, वह हमेशा याद रखे जाएंगे।
कर्डीले का राजनीतिक सफर और उपलब्धियां
शिवाजी राव कर्डीले ने 2009 और 2014 में बीजेपी के टिकट पर राहुरी विधानसभा से जीत हासिल की थी। 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्राजक्त तनपुरे ने हराया था। लेकिन 2024 के चुनाव में कर्डीले ने जोरदार वापसी की और लगभग 34 हजार वोटों के अंतर से प्राजक्त तनपुरे को हराकर विधानसभा में फिर से जगह बनाई।
कर्डीले मूल रूप से अहिल्यानगर जिले के बुरहाननगर गांव के निवासी थे। यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और जनता के बीच अपनी छवि मजबूत बनाई। उनके निधन से राहुरी क्षेत्र में एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक खालीपन पैदा हो गया है।
ये भी पढ़ें: 'अरे जा रे हट नटखट' फेम एक्ट्रेस का निधन, 20 साल के करियर में केवल पति की फिल्मों में किया काम












Click it and Unblock the Notifications