Savarkar Bharat Ratna से नवाजे जाएं, चर्चगेट का नाम बदलेगी शिंदे सरकार, 'शिवसेना' की पहली बैठक में प्रस्ताव

शिवसेना की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की गई। महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी- शिवसेना ने मुंबई के चर्च गेट का नाम बदलने की पहल की है।

Savarkar Bharat Ratna

Savarkar Bharat Ratna से नवाजे जाएं। शिवसेना ने केंद्र सरकार से मांग की है कि स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान- भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इसके अलावा पार्टी ने पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिवसेना ने कहा कि मुंबई के चर्च गेट का नाम भी बदला जाएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना ने कहा, हिंदुत्व के विचारक वीडी सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। खास बात ये कि शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चुनाव आयोग से मिली मान्यता के बाद पहली बार हुई।

सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने मंगलवार को अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। चुनाव आयोग से नाम और इलेक्शन सिंबल- तीर-कमान मिलने के बाद हुई पहली बैठक में चर्चगेट रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री चिंतामनराव देशमुख के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया।

शिवसेना की बैठक के बाद इंडस्ट्री मंत्री उदय सामंत ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सीएम शिंदे को पार्टी का मुखिया चुना है। शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे होंगे। बैठक में जिन अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई उसमें प्रमुख हैं-

  • महाराष्ट्र के स्थानीय लोगों को (भूमिपुत्र) 80 प्रतिशत रोजगार प्रदान करना। सभी परियोजनाओं में 80 फीसदी नौकरियां स्थानीय युवाओं को।
  • मराठी भाषा को एलीट (अभिजात) भाषा का दर्जा दिया जाएगा।
  • संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) के मराठी छात्रों को मजबूत समर्थन।

यह भी एक दिलचस्प संयोग है कि शिवसेना के पूर्व मुखिया और पूर्व सीएम रहे उद्धव ठाकरे के गुट ने भी सावरकर के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न की मांग की है।

बता दें कि पिछले हफ्ते चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और पार्टी का चुनाव चिह्न धनुष और तीर आवंटित करने का पैसला सुनाया। यह फैसला उद्धव ठाकरे गुट के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले साल शिंदे की बगावत के बाद से पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न की लड़ाई चल रही है। ECI के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+