मुंबई में सलमान, शाहरुख और अक्षय से मिले सऊदी के संस्कृति मंत्री बद्र बिन अब्दुल्ला, सामने आईं तस्वीरें
मुंबई, अप्रैल 03। सऊदी अरब के संस्कृति मंत्री बद्र बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद बिन फरहान अल सौद इस वक्त भारत की यात्रा पर हैं। रविवार को उन्होंने मुंबई में बॉलीवुड के तमाम बड़े अभिनेताओं से मुलाकात की। सोशल मीडिया बद्र बिन अब्दुल्ला की सभी बड़े कलाकारों के साथ फोटो सामने आ रही हैं। उन्होंने मुंबई में शाहरुख खान, सलमान सैफ अली खान और अक्ष्य कुमार से मुलाकात की है। इन मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सऊदी के मंत्री ने शेयर की यह तस्वीरें
बद्र फिन फरहान अल सौद ने तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है,''बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान समेत भारतीय फिल्म समुदाय के सदस्यों से मुलाकात काफी अच्छी रही और एक साथ मिलकर साझेदारी की संभावनाओं को तलाशा गया।'' आपको बता दें कि अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरी यह मुलाकात हुई कहां है?
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' का स्पेन शेड्यूल खत्म करके स्वदेश लौटे थे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। दीपिका पादुकोण ने 'पठान' में प्रमुख महिला की भूमिका निभाई है, जिसमें जॉन अब्राहम भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज के लिए तैयार है।
वहीं सलमान खान जल्द ही 'टाइगर 3' में दिखाई देंगे, वहीं उन्होंने चिरंजीवी के साथ अपने आगामी तेलुगू डेब्यू 'गॉडफादर' के लिए भी शूटिंग की है और सैफ अली खान ऋतिक रोशन के साथ 'विक्रम वेधा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सैफ 'आदिपुरुष' में प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह के साथ नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications