महाराष्ट्र के मावल में आप सांसद संजय सिंह बोले- उद्धव ठाकरे और शरद पवार से गद्दारी करने वालों को माफ ना करना

महाराष्ट्र के मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना प्रत्याशी संजोग वाघरे पाटिल के समर्थन में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पहुंचे। इस अवसर पर संजय सिंह ने इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की जमकर तारीफ की और साथ ही विपक्षी भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया।

संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आज इतनी बड़ी संख्‍या में लोग आए हैं उससे साफ है कि यहां पर शिवसेना उम्‍मीदवार की जीत निश्चित है। उन्‍होंने कहा शिवसैनिक के लिए जुटी इस भीड़ को देखकर भाजपा डरी हुई है।

sanjay signgh aap

हमारी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को मोदी सरकार ने जेल में डाल दिया लेकिन मैं आभारी हूं उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार का क्‍योंकि दिल्‍ली में जब केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली हुई तो उद्धव ठाकरे ने कहा जब हमारी बहन सुनीता केजरीवाल मैदान में आकर लड़ रही हैं तब एक-एक शिवसैनिक और हम सभी लोग केजरीवाल के साथ हैं।

आप नेता ने उद्धव ठाकरे की तारीफ करते हुए कहा उद्धव ठाकरे ने जिसका साथ दिया उसको कभी पीठ नहीं दिखाई, उसके साथ कभी दगाबाजी नहीं की।

संजय सिंह ने कहा मेरी गिरफ्तारी जब हुई तब शिवसेना के संजय राउत हमारे घर पहुंचे, उद्धव ठाकरे , शरद पवार समेत अन्‍य नेताओं ने संवेदना व्‍यक्‍त की और कहा हम आपके साथ हैं।

उन्‍होंने कहा मैं उद्धव ठाकरे और शिवसेना का आभारी हूं कि वो हमारी मुसीबत की घड़ी में साथ खड़े रहे। हमारे संकट के समय में बहादुरी के साथ खड़े रहे। आम आदमी पार्टी की संकट की घड़ी में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के लोग हमारे साथ खड़े रहे।

आप सांसद ने कहा मैं आप लोगों से हाथ जोड़ कर प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने आपसे गद्दारी की है जिन्‍होंने शरद परवार और उद्वव ठाकरे के साथ जिन्‍होंने गद्दारी की है उन्‍हें छत्रपति शाहू जी महाराज की धरती के लोग उनसे बदला लेना, इन गद्दारों को माफी मत देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+