सोनिया, प्रियंका के प्रचार करने से...तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली हार पर संजय राउत के बदले सुर
Vidhan sabha election result 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों हिंदी भाषी राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भाजपा से भारी शिकस्त मिली है। छत्तीसढ़ और राजस्थान जीत कर भाजपा ने दो कांग्रेसशासित प्रदेशों को अपने कब्जे में कर लिया है। इसके अलावा भाजपा ने मध्य प्रदेश में जीत हासिल कर भाजपा शासित प्रदेश बचा लिया है। हालांकि दक्षिण भारतीय राज्य में कर्नाटक में सत्ता पर काबिज कांग्रेस ने तेलंगाना राज्य में भी चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस को तीन राज्यों में मिली हार पर राजनीति के धुरंधर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र शिवसेना (यूबीटी) के तेज तर्रार सांसद संजय राउत ने भी कांग्रेस की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

संजय राउत ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताया है। वहीं उन्होंने कहा तेलंगाना में AIMIM फैक्टर और केसीआर का जादू नहीं चला वो वहां काम नहीं आए।
इसके अलावा संजय राउत ने राजस्थान में कांग्रेस को मिली हार पर कहा "जहां तक राजस्थान की बात है, ये पारंपरिक चलन है, वहां पर हर पांच साल में सरकार बदल जाती है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली हार पर संजय राउत ने कहा "अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो छत्तीसगढ़ में मिली कांग्रेस को हार का उसे आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।"
संजय राउत ने मध्यप्रदेश में भाजपा को मिली जीत का क्रेडिट शिवराज सिंह चौहान को दिया। राउत ने कहा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं से मध्य प्रदेश में भाजपा को सीधे लाभ हुआ है।
इसके साथ ही संजय राउत ने कांग्रेस के लिए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी इस चुनावों में इंडिया अलाइंस के साथियों को साथ लेकर चुनाव लड़ती तो परिणाम कुछ बेहतर होते।
संजय राउत ने साथ ही कहा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के प्रचार करने से कुछ नहीं होगा। क्षेत्रीय पार्टियों को नजरअंदाज कर आप देश की राजनीति नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा पनौती शब्द राहुल गांधी को उल्टा पड़ा है तो तेलंगाना में ऐसा कुछ क्यों नहीं हुआ।
बता दें विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के घटक दलों में कांग्रेस के अलावा शिवसेना भी शामिल है। तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली हार के बाद अब माना जा रहा है कि अलाइंस में शामिल हेकड़ी झाडने वाली कांग्रेस का इंडिया अलाइंस में कद कम होगा।
वहीं अलाइंस के बारे में बात करते हुए संजय राउत ने कहा 6 दिसंबर को इंडिया एलायंस की मीटिंग बुलाई गई है जिसमें कई बातों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा हमारा इंडिया अलायंस मजबूत है। इसके साथ कांग्रेस की हार को कवर करते हुए संजय राउत ने भारतीय टीम ने 10 मुकाबले जीते लेकिन फाइलन वर्ल्ड कप हार गई वैसा ही वैसा ही हश्र 2024 के चुनाव में BJP का होगा।












Click it and Unblock the Notifications