संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, अब सभी को सभी से खतरा, प्रियंका गांधी, उद्धव ठाकरे सहित कई नेताओं को किया टैग

मुंबई, 12 जुलाई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। महाराष्ट्र में सियासी संकट के समय संजय राउत शिवसेना की ओर से सबसे मुखर रहे। एक बार फिर से संजय राउत ने ट्वीट करके शायराना अंदाज में भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया है। संजय राउत ने शायर जौन एलिया की पंक्तियों को शेयर करते हुए कई नेताओं को इसमे टैग किया है। संजय राउत ने ट्वीट करके लिखा, अब नहीं कोई बात खतरे की, अब सभी को सभी से खतरा है। संजय राउत ने इस ट्वीट में देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी को टैग किया है।

sanjay raut

माना जा रहा है कि संजय राउत ने यह ट्वीट भविष्य की राजनीति को लेकर किया है। वह इस ट्वीट के जरिए संकेत देना चाहते हैं कि आने वाले समय में शिवसेना कोई बड़ा फैसला ले सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ट्वीट महाविकास अघाड़ी के भविष्य को लेकर भी हो सकता है। संजय राउत इस तरह के दिलचस्प और रोचक ट्वीट करते रहते हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार के खतरे में आने के बाद संजय राउत ने काफी तल्ख तेवर अख्तियार किए और जमकर भाजपा और बागी विधायकों पर हमला बोला था।

इससे पहले संजय राउत का एक और ट्वीट चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि जब खोने के लिए कुछ भी ना बचा हो तो पाने के लिए बहुत कुछ होता है। जय महाराष्ट्र, राउत के इस ट्वीट से कयास लगाए जा रहे थे कि शिवसेना एक बार फिर से अपनी पार्टी को नए सिरे से खड़ा करेगी। गौर करने वाली बात है कि राउत लगातार एकनाथ शिंदे और उनके साथी विधायकों पर हमलावर हैं। शिंदे गुट के नेता गुलाब राव पाटिल ने कहा था कि वह फिर से मातोश्री और शिवेसना के साथ जाने के लिए तैयार हैं लेकिन उद्धव ठाकरे को कुछ लोगों ने घेर रखा है। यही नहीं उन्होंने इस व्यक्ति को धृतराष्ट्र तक करार दे दिया था। लोग उनके इस बयान को संजय राउत से जोड़कर देख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+