आज ईडी के सामने पेश होंगे संजय राउत, शिवसेना के कार्यकर्ताओं से की ये अपील
मुंबई, 01 जुलाई। शिवसेना के नेता संजय राउत आज प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस जाएंगे। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा था, जिसके बाद आज संजय राउत ईडी के कार्यालय पहुंचेंगे। ईडी के कार्यालय पहुंचने से पहले संजय राउत ने ट्वीट करके पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह ईडी के कार्यालय के बाहर इकट्ठा ना हो। राउत ने ट्वीट कर लिखा, मैं आज ईडी के सामने दोपहर 12 बजे पेश होने जा रहा हूं। मैं ईडी के समन का सम्मान करता हूं जोकि मुझे भेजा गया है, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं जांच एजेंसी के साथ सहयोग करूं, लिहाजा मैं शिवसेना के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वह ईडी ऑफिस के सामने इकट्ठा ना हो।

Recommended Video
ूत्रों की मानें तो ईडी आज संजय राउत से बेनामी संपत्ति को लेकर सवाल पूछ सकती है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर समन भेजने के बाद पेश नहीं होते हैं तो इसे जांच में सहयोग नहीं किया जाना माना जाएगा। अप्रैल माह में ईडी ने शिवसेना के नेता का मुंबई के दादर स्थित फ्लैट सीज कर दिया था जोकि संजय राउत की पत्नी वर्षा के नाम पर है। इसके अलावा अलीबाग में 8 फ्लैट को भी ईडी ने सीज किया है। जिनकी कुल लागत तकरीबन 11 करोड़ रुपए है। संजय राउत के करीबी प्रवीन राउत को इसी साल गिरफ्तार कर लिया गया था, वह अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं।
प्रवीन राउत की बात करें तो वह गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर भी थे, उन्हें बस्ती के विकास का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। इसका रिडेवलपमेंट करने की बजाए उन्होंने बस्ती के लोगों को फ्लैट दिया था। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने डेवलपमेंट का अधिकार 9 अलग-अलग बिल्डर को सौंप दिया और इसके बदले 901 करोड़ रुपए इकट्ठा किए। ईडी ने दावा किया है कि इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग हुई है, जिसके बाद 2018 में एफआईआर दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications