जेल से बाहर आते ही बदले संजय राउत के तेवर, कहा- देवेंद्र फडणवीस ने अच्छा काम किया है, उनसे मिलूंगा

Shiv Sena MP Sanjay Raut: शिवसेना सांसद संजय राउत बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत के बाद रिहा हो गए हैं। करीब 100 दिनों से ज्यादा जेल में काटने के बाद अब गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए संजय राउत के तेवर बदले हुए नजर आए। शिवसेना के उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने ना सिर्फ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की, बल्कि उनसे मिलने के लिए भी कहा।

Recommended Video

    Maharashtra Politics: Sanjay Raut ने Devendra Fadnavis की तारीफ की, क्या मायने | वनइंडिया हिंदी*News
    sanjay singh

    संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे से मिलूंगा, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी मुझे फोन किया। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। हमने ऐसा राजनीतिक प्रतिशोध नहीं देखा। मैं किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा।शिवसेना राज्यसभा सांसद ने कहा कि हमने ऐसा राजनीतिक प्रतिशोध नहीं देखा। मैं किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा। जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा तो मैं इसमें उनका सहभागी हूं। मेरे मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है। मैं पूरी व्यवस्था को या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा। महाराष्ट्र में नई सरकार बनी है।

    इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की भी तारीफ की। संजय राउत ने अपने बयान में कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार बनी, मैं उनके कुछ अच्छे फैसलों का स्वागत करता हूं। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ अच्छे फैसले लिए। हमें लगता है कि राज्य को उप मुख्यमंत्री फडणवीस चला रहे हैं और वह राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं।

    PM मोदी और गृहमंत्री शाह से करेंगे मुलाकात

    राउत ने आगे कहा कि मैं आज उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलूंगा। लोगों के काम को लेकर मैं 2-4 दिनों में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलूंगा। मैं दिल्ली भी जाऊंगा और पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा।

    'मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा'

    इससे पहले बुधवार को जेल के रिहा होने के बाद संजय राउत ने कहा था कि हमने केस लड़ा और कोर्ट का ऑब्जर्वेशन आया। हमने कुछ गलत नहीं किया। मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मैंने 100 दिन जेल में बिताए हैं, मेरा अपराध क्या था? लोकतंत्र में तो मतभेद हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट की टिप्पणियां आपके सामने हैं। मैंने अपने जीवन में कभी कुछ गलत नहीं किया। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। मेरे पास किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं है। कानून ने मुझे न्याय दिया है। मैं उनका आभारी हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+