ईडी बन गई है भाजपा का एटीएम, रंगदारी रैकेट चला रहे इसके अफसर: संजय राउत

मुंबई, 08 मार्च: महाराष्ट्र की महाविकास अघाडी सरकार के नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश बताया है। मंगलवार को संजय राउत ने कहा कि ईडी, आयकर विभाग और दूसरी एजेंसियां केंद्र के इशारे पर हमारी पार्टी के नेताओं को तंग कर रही हैं। उन्होंने ईडी के कुछ अफसरों पर राज्य में रंगदारी का रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्दी ही इस मामले की जांच होगी।

 महाराष्ट्र

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ईडी और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को यही काम रह गया है कि जहां-जहां शिवसेना का कार्यकर्ता हैं, जहां-जहां शिवसेना है और शिवसेना के लोग चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहां छापा मारना है।

ईडी के लोग उगाही कर रहे

राउत ने आगे कहा, ईडी के कुछ अधिकारी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, ईडी बीजेपी का एटीएम बन गया है। ईडी अधिकारियों की साठगांठ से एक रंगदारी रैकेट चलाया जा रहा है। मैंने पीएम को इन अधिकारियों की जबरन वसूली का रिकॉर्ड भी दिया है। ईडी अधिकारी एक गठजोड़ बनाकर ठेकेदारों, डेवलपर्स और बिल्डरों से उगाही कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ईडी अधिकारियों की सांठगांठ से आपराधिक सिंडिकेट और रंगदारी रैकेट की जांच शुरू करेगी। मेरी बात नोट कर लीजिए, ईडी के कुछ अफसर जल्दी ही जेल भी जाएंगे।

Recommended Video

    Sanjay Raut ने ED को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले ये बन गई है BJP का ATM | वनइंडिया हिंदी

    शिवसेना नेताओं को निशाना बनाकर हो रही कार्रवाई

    मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल और राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के करीबी संजय कदम के घरों पर मुंबई और पुणे में इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। आईटी विभाग ने कई और शिवसेना नेताओं के कार्यालयों और परिसरों में भी छापे मारे हैं। इन छापों को लेकर राउत ने कहा, केंद्रीय एजेंसियां ​​पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के कुछ चुनिंदा लोगों को ही क्यों निशाना बना रही हैं। क्या उन्हें दूसरे राज्यों से कोई और नहीं मिलता है, बाकी राज्यों में कहीं कोई गड़बड़ी उनको नहीं मिल रही है। ये सिर्फ महाराष्ट्र की एमवीए सरकार पर दबाव बनाने और अस्थिर करने की एक रणनीति है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+