'शिवसेना नाम और चुनाव चिह्न के लिए हुई 2 हजार करोड़ की डील', संजय राउत ने लगाया बड़ा आरोप

चुनाव आयोग ने फैसला दिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को मूल शिवसेना का नाम और उसका धनुष-बाण चिन्ह मिलेगा। इस फैसले से उद्धव ठाकरे के खेमे को बड़ा झटका लगा है।

 Sanjay Raut, Uddhav Thackeray faction leader

उद्धव ठाकरे गुट से शिवसेना का चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम छिनने के बाद शिंदे गुट पर उद्धव गुट के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। अब उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना घोषित किए जाने पर एक बड़ा दावा किया है। संजय राउत ने भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह हासिल करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की डील की गई थी।

'2000 करोड़ रुपये का लेनदेन 6 महीने के भीतर हुआ...'

'2000 करोड़ रुपये का लेनदेन 6 महीने के भीतर हुआ...'

संजय राउत ने कहा, ''शिवसेना और उसका चुनाव चिह्न (तीर-कमान) चिह्न छीना गया है और ऐसा करने के लिए इस मामले में अब तक 2,000 करोड़ रुपये की लेनदेन हुई है।''

संजय राउत ने कहा, ''मैंने अपने ट्वीट से देश को सूचित किया है। जिस तरह से हमारे चुनाव चिह्न और शिवसेना का नाम लिया गया है, वह सिर्फ नहीं है, यह एक व्यापारिक सौदा है, जिसके लिए 2000 करोड़ रुपये का लेनदेन 6 महीने के भीतर किया जाता है। और यह मेरा शुरुआती अनुमान है।''

'विधायकों के लिए 50 करोड़, सांसदों के लिए 100 करोड़ ...'

'विधायकों के लिए 50 करोड़, सांसदों के लिए 100 करोड़ ...'

संजय राउत ने कह, ''वह पार्टी, नेता और बेईमान गुट जो विधायकों के लिए 50 करोड़, सांसदों के लिए 100 करोड़ और हमारे पार्षदों को खरीदने के लिए 50 लाख से 1 करोड़ की बोली लगाता है। हमारा नाम शिवसेना और चुनाव चिह्न लेने के लिए कितनी बोली लगेगी, आप तय करें? मेरी जानकारी 2,000 करोड़ रुपये है।''

अमित शाह पर भी साधा निशाना

अमित शाह पर भी साधा निशाना

संजय राउत ने कहा, ''अमित शाह क्या बोलते हैं, वो महाराष्ट्र के लोग ध्यान नहीं देते..जो सत्य को खरीदने का काम करते हैं वो झूठ और सच की क्या बात कर रहे हैं। इसका निर्णय लेने का काम जनता के पास है और समय आने पर वो करेगी...शिवसेना किसकी थी और किसकी होगी ये फैसला महाराष्ट्र के लोग लेंगे। महाराष्ट्र में कौन जीता और कौन हारा, हम समय आने पर दिखाएंगे। हम अभी कुछ नहीं कहेंगे।''

संजय राउत बोले- ये बात 100 फीसदी सच है...

संजय राउत बोले- ये बात 100 फीसदी सच है...

संजय राउत ने कहा, ''मुझे यकीन है...चुनाव चिन्ह और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ के सौदे और लेन-देन हो चुके हैं...।
यह प्रारंभिक आंकड़ा है और 100 फीसदी सच है....जल्द ही कई बातों का खुलासा होगा.. देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+