'जो गया वो वापस भी आ सकता है...', संजय राउत का बयान, तो क्या MVA के साथ फिर हाथ मिला सकते हैं प्रकाश अंबेडकर?

Sanjay Raut on Prakash Ambedkar: प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी ने महाविकास अघाड़ी से अपना गठबंधन तोड़ लिया है। इसके बाद प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र के नौ सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

महाविकास अघाड़ी से गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वंचित बहुजन अघाड़ी ने नौ लोगों की सूची जारी की है। यह चुनाव 5वें चरण में है। अभी काफी समय है, बातचीत जारी है।

प्रकाश अंबेडकर को मनाने की कोशिश जारी

संजय राउत के बयान से स्पष्ट हो रहा है कि महाविकास अघाड़ी के नेता वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्हें गठबंधन में लाने के लिए कवायद कर रहे हैं। साथ ही प्रकाश अंबेडकर की जो मांगें हैं, उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

अभी चुनाव में बहुत टाइम है- संजय राउत
संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम प्रकाश अंबेडकर से बिल्कुल बात करेंगे। हमारी बात चल रही है। उन्होंने 9 लोगों की सूची जारी कर दी है। अभी पांचवें चरण के चुनाव में बहुत टाइम है। तब तक हम उन्हें महाविकास अघाड़ी में ले आएंगे।

प्रकाश अंबेडकर को लेकर क्या बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
वहीं, इस मामले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब वीबीए के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर भारत जोड़ो यात्रा की संयुक्त रैली में आए थे, तो उन्होंने कहा कि हम 'तानाशाह' के खिलाफ लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के पक्ष में काम करना हर समूह की जिम्मेदारी है। प्रकाश अंबेडकर को भी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर आना चाहिए, मुझे उम्मीद है कि वह इस बारे में सोचेंगे और बातचीत जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र में MVA में हुई 'बगावत', संजय निरुपम ने खोला मोर्चा, बोले-खिचड़ी चोर के लिए नहीं करूंगा प्रचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+