महाराष्ट्र में MVA में हुई 'बगावत', संजय निरुपम ने खोला मोर्चा, बोले-खिचड़ी चोर के लिए नहीं करूंगा प्रचार
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और शिवसेना यूटीबी के 17 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होते ही महाअघाड़ी गठबंधन डगमगाने लगा है। उद्धव ठाकरे ने उत्तर पश्चिम मुंबई से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया तो महाअघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरूपन ने शिवसेना यूटीबी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बता दें कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरूपम उत्तर पश्चिम मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी ने कांग्रेस ने ये सीट छोड़ दी और उद्वव ठाकरे ने अमोल कीर्तिकर को टिकट दे दिया। शिवसेना यूटीबी के अमोल कीर्तिकर शिंदे गुट वाली शिवसेना के वर्तमान सांसद कीर्तिकर के बेटे हैं।
संजय निरूपन का दावा शिवसेना यूटीबी
अमोल कीर्तिकर को टिकट दिए जाने से कांग्रेस नेता संजय निरूपम आग-बबूला हो चुके हैं। उन्होंने शिवसेना यूटीबी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि 'शिवसेना (यूबीटी) ने जिस मनमाने तरीके से मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से 4 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, मेरे पास जानकारी है कि वे 5वीं सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने कहा यानी उत्तर मुंबई पर भी इससे कांग्रेस कैडर परेशान है।
मुंबई कांग्रेस नेतृत्व बहुत परेशान
संजय निरूपन ने कहा मुंबई कांग्रेस नेतृत्व बहुत परेशान है। कांग्रेस के मतदाता भी इससे परेशान होंगे। मैं अपने शीर्ष नेतृत्व से मांग करना चाहूंगा कि उन्हें इसके खिलाफ रुख अपनाना चाहिए यह फैसला शिवसेना का है।
कांग्रेस ने 'खिचड़ी चोर' को मैदान में उतारा है
संजय निरूपन ने कहा वहीं दूसरी ओर उत्तर पश्चिम मुंबई से जहां मैं मजबूत उम्मीदवारी पेश कर रहा था, वहां शिवसेना ने जिस उम्मीदवार को खड़ा किया है, उसने कोविड खिचड़ी घोटाले में ठेकेदार से रिश्वत ली थी और ईडी इसकी जांच कर रही है। शिवसेना जानबूझकर कर 'खिचड़ी चोर' को मैदान में उतारा है 'इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस खिचड़ी चोर का प्रचार नहीं करेगी।
गठबंधन तोड़ने की दी सलाह
संजय निरुपन ने कहा मैं भी परेशान हूं। मुझे दुख है कि हमारे वार्ताकारों ने कांग्रेस पार्टी का पक्ष मजबूती से नहीं रखा। शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस को दबाने का प्रयास किया है। यह प्रयास एक हिस्सा है मुंबई में कांग्रेस को खत्म करने की साजिश है। कांग्रेस नेतृत्व को स्टैंड लेना होगा। बस दो ही विकल्प हैं- पहला, गठबंधन तोड़ दें। दूसरा, दोस्ताना लड़ाई करें। कांग्रेस को उन सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने चाहिए जिन पर हमारे बीच विवाद है और समाधान नहीं निकल पाया।
जानें शिवसेना यूटीबी ने क्या कहा?
वहीं कांग्रेस नेता संजय निरुपम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत ने कहा निरुपम कौन हैं? मुझे नहीं पता। हमारी पार्टी में अनुशासन है। एक बार जब उद्धव ठाकरे इसकी उम्मीदवारों के नाम घोषणा कर दें तो बात अलग है।












Click it and Unblock the Notifications