Sanjal Gavande: महाराष्ट्र में जन्मीं ये महिला कौन हैं? जेफ बेजोस की स्पेसशिप से है सीधा कनेक्शन

कल्याण, 20 जुलाई: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस तीन और लोगों के साथ आज स्पेस की यात्रा पर जा रहे हैं। वे ब्लू ऑरिजिन के भी संस्थापक हैं, जिस कंपनी ने स्पेस रॉकेट न्यू शेफर्ड को बनाया है। यही सबऑर्बिटल स्पेसशिप उन्हें उनके बाकी मित्र यात्रियों के साथ अंतरिक्ष में लेकर जा रहा है। ब्लू ऑरिजिन की इस स्पेसशिप को 13 इंजीनियरों की जिस टीम ने तैयार किया है, उनमें महाराष्ट्र में जन्मीं 30 साल की भारतीय इंजीनियर संजल गवांडे भी शामिल हैं। (पहली तस्वीर- इट्स ऑल एबाउट कल्याण फेसबुक पेज से)

मुंबई के पास कल्याण में हुआ है संजल गवांडे का जन्म

मुंबई के पास कल्याण में हुआ है संजल गवांडे का जन्म

30 वर्षीय संजल गवांडे का जन्म मुंबई के पास कल्याण में हुआ है। वो स्पेसफ्लाइट सर्विस कंपनी में सिस्टम इंजीनियर हैं और बचपन से ही उन्होंने एक दिन स्पेसशिप बनाने का सपना देखा था। अमेरिका से उन्होंने फोन पर टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा है, 'सही में बहुत ही ज्यादा खुश हूं कि मेरे बचपन का सपना सच होने जा रहा है। मुझे टीम ब्लू ऑरिजिन का हिस्सा होने पर गर्व है।' संजल के पिता अशोक गवांडे कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से रिटायर हो चुके हैं और उनकी मां सुरेखा एमटीएनएल रिटायर हुई हैं।

बचपन का सपना पूरा हुआ- संजल के माता-पिता

बचपन का सपना पूरा हुआ- संजल के माता-पिता

संजल गवांडे के मम्मी-पापा का कहना है कि उनकी बेटी बचपन से ही अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखती थी। मुंबई यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर करने के बाद संजल 2011 में अमेरिका चली गईं और वहां मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इसी विषय में मास्टर्स किया। उनके पिता अशोक गवांडे ने इंडिया टुडे से कहा है, 'विस्कॉन्सिन से मास्टर्स पूरा करने के बाद उसने मर्करी मरीन के मरीन इंजिन डिविजन में काम किया। इसके बाद उसने कैलिफोर्निया के ऑरेंज सिटी में टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट के लिए मेकेनिकल डिजाइन इंजीनियर के तौर पर काम किया।' (दूसरी तस्वीर की दूसरी तस्वीर फेसबुक से)

उसने अपने दम पर सबकुछ हासिल किया- संजल के पिता

उसने अपने दम पर सबकुछ हासिल किया- संजल के पिता

उनकी मां के मुताबिक 2016 में कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल करने के बाद उन्होंने नासा (एनएएसए) में जॉब के लिए आवेदन डाला, लेकिन नागरिकता के मुद्दे पर उनका चुनाव नहीं हुआ। इससे वो जरा भी बिचलित नहीं हुईं और ब्लू ऑरिजिन में जॉब के लिए आवेदन डाला और उन्हें सिस्टम इंजीनियर के लिए चुन लिया गया। उनकी मां कहती हैं, 'लोगों ने हमसे कहा कि वो लड़की है तो उसने मेकेनिकल इंजीनियरिंग क्यों चुना है? कभी-कभी मैं भी सोचती थी कि वह इतना मुश्किल काम कैसे कर पाएगी। उसने अब हम सबको गौरवांवित कर दिया है। एयरोस्पेस रॉकेट डिजाइन करने का उसका सपना था और उसने उसे हासिल कर लिया है।' उनके पिता ने कहा कि 'हमने उसको सिर्फ सपोर्ट किया और उसने खुद से सबकुछ हासिल किया।'

जेफ बेजोस तीन लोगों के साथ भरेंगे स्पेस की उड़ान

जेफ बेजोस तीन लोगों के साथ भरेंगे स्पेस की उड़ान

संजल गवांडे सिएटल स्थित ब्लू ऑरिजिन के साथ सिस्टम इंजीनियर के तौर पर इसी साल जुड़ी हैं। अमेजन और ब्लू ऑरिजिन के फाउंडर जेफ बेजोस मंगलवार को न्यू शेफर्ड रॉकेट से 10 मिनट की फ्लाइट से उड़ान भरेंगे। उनके साथ उनके भाई मार्क, 82 वर्षीय एविएयर वैली फंक और एक डच इंजीनियर भी होंगे। हाल ही में ऐसा करने वाले वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रैनसन के बाद अपने रॉकेट से स्पेस की यात्रा करने वाले दुनिया के दूसरे शख्स होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+