लाउडस्पीकर विवाद पर मनसे ने कहा- हमने कभी नहीं किया सिद्धांतों से समझौता, उद्धव बताएं अपना रुख

नई दिल्ली, 5 अप्रैल: महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों लाउडस्पीकर को लेकर गरमाई हुई है। हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर को बैन करने की मांग की थी। इसके बाद पार्टी के एक नेता ने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजा दी। जिस पर महाराष्ट्र पुलिस ने उनका चालान भी किया। अब इस मुद्दे को लेकर मनसे ने शिवसेना और उद्धव सरकार पर निशाना साधा है।

Recommended Video

      Raj Thackeray की चेतावनी, मस्जिद के बंद हो loudspeaker वरना बजाएंगे Hanuman Chalisa | वनइंडिया हिंदी
      mosques

      इंडिया टुडे से बात करते हुए मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि ये आश्चर्यजनक है कि उनके नेता पर हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के पुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ये बताना चाहिए कि इस मुद्दे पर उनका क्या रुख है। उन्होंने राज ठाकरे की पंक्ति को दोहराते हुए कहा कि मनसे किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, लेकिन किसी को अपनी मान्यताओं के लिए दूसरे को परेशान नहीं करना चाहिए। उनकी पार्टी ने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है, भले ही उनके पास पर्याप्त निर्वाचित प्रतिनिधि ना हों।

      संदीप देशपांडे ने आगे कहा कि आप देखते हैं कि आज शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ है, जो हिंदुत्व का रुख नहीं अपनाते हैं। चुनाव से पहले शिवसेना ने बीजेपी के साथ काम किया और उसी विश्वास पर वो जीतकर आई, लेकिन उसने जनता के विश्वास के साथ समझौता किया। उन्होंने कहा कि मनसे हिंदुत्व में अपने विश्वास पर कायम है। शिवाजी पार्क में राज ठाकरे का भाषण सिर्फ इस बात का प्रतिबिंब था कि हम क्या हैं और हम किस पर विश्वास करते हैं। हमने हिंदुत्व पर अपना रुख कभी नहीं बदला है।

      राज ठाकरे ने कही थी ये बात
      राज ठाकरे ने हाल ही में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं किसी धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं हूं। लोग अपने घर में आराम से प्रार्थना करें, लेकिन सरकार को मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं चेतावनी दे रहा हूं कि तुरंत लाउडस्पीकर को हटा लिया जाए, वर्ना मैं मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर हटाकर हनुमान चालीस बजाऊंगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+