Tejasvi Surya की खूबसूरत पत्नी हैं क्लासिकल सिंगर, जानिए कहां हुई थी पहली मुलाकात, दिलचस्प है प्रेम कहानी
Tejasvi Surya Wedding: बीजेपी के ही नहीं बल्कि देश के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' में से एक तेजस्वी सूर्या अब शादीशुदा हैं, उन्होंने 6 मार्च को मशहूर क्लासिकल सिंगर और भारतनाट्यम डांसर शिवश्री स्कंदप्रसाद से बेंगलुरु में विवाह कर लिया। दोनों की शादी की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इस साल की शुरुआत से ही तेजस्वी सूर्या की शादी की खबरें आ रही थीं लेकिन उनकी और उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया था

इस हाईप्रोफाइल शादी को मीडिया कवरेज से दूर रखने की कोशिश की गई है। वायरल तस्वीरों और दिग्गज नेताओं के ट्वीट से इस शादी की भव्यता पता चलती है। ये शादी पूरी तरह के पारंपरिक रूप में हुई है।
तेजस्वी की गिनती देश के फायरब्रांड नेताओं में होती है, जो कि अपने ज्वलंत बयानों, के कारण चर्चा में भी रहते हैं लेकिन उन्हें एक सरल और सुरीली कन्या से प्रेम कैसे हुआ है? इस बारे में जानने की सभी को उत्सुकता है।
'साल 2021 के इवेंट में अचानक पहुंच गए थे तेजस्वी सूर्या' (Tejasvi Surya)
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले तेजस्वी का एक वीडियो वायरल हुआ था जो कि साल 2021 के पांडिचेरी में आयोजित एक म्यूजिक इवेंट का है, जहां पर तेजस्वी अचानक से पहुंच गए थे।
आपको बता दें कि तेजस्वी वहां पर एक चुनावी काम से गए थे, उनके कार्यक्रम की लिस्ट में ये प्रोग्राम नहीं था लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस कार्यक्रम में शिवश्री स्कंदप्रसाद अपनी प्रस्तुति दे रही हैं तो तेजस्वी अचानक से इस इवेंट में पहुंच गए।
तेजस्वी सूर्या ने मंच से शिवश्री स्कंदप्रसाद की तारीफ की थी (Tejasvi Surya)
एक नेता को इस तरह से अपने बीच पाकर वहां के आयोजक और लोग भी हैरान रह गए थे। दरअसल तेजस्वी पारंपरिक संगीत को काफी पसंद करते हैं और शिवश्री को पहले सुन चुके थे। उस कार्यक्रम में तेजस्वी सूर्या ने मंच से शिवश्री स्कंदप्रसाद की तारीफ की थी और उनके गायन को एमएस सुब्बुलक्ष्मी की तरह बताया था।
'ये शाम मेरे लिए बेहद ही यादगार थी'
इसके बाद तेजस्वी को धन्यवाद देते हुए शिवश्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'ये शाम मेरे लिए बेहद ही यादगार थी, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती हूं।' इसी मुलाकात को तेजस्वी-शिवश्री की पहली मुलाकात कहा जा रहा है।
गोवा हॉफ मैराथन में शिवश्री को तेजस्वी के साथ देखा गया था
इसके बाद गोवा हॉफ मैराथन में शिवश्री को तेजस्वी के साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही लग रहा था कि दोनों में मित्रता से ज्यादा घनिष्ठता है।
शिवश्री स्कंदप्रसाद के गाने की पीएम मोदी ने भी की थी तारीफ
मालूम हो कि शिवश्री स्कंदप्रसाद के फैन पीएम मोदी भी हैं। दरअसल अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान शिवश्री ने कन्नड़ भक्ति गीत "पूजिसलेंडे होवुगल तांडे" गाया था। जिसकी तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने उनका गीत ट्वीट किया था। गीत ट्वीट करके कहा था- 'शिवश्री स्कंदप्रसाद द्वारा कन्नड़ में प्रस्तुत यह भजन प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति भावना और पारंपरिक संगीत का महत्व को दर्शाता है। शिवश्री स्कंदप्रसाद की ये प्रस्तुति अनुपम है।'
9 मार्च को बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में होगा भव्य रिसेप्शन (Tejasvi Surya)
गौरतलब है कि शिवश्री के यूट्यूब चैनल पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, वो 'पोन्नियिन सेलवन- भाग 2' के कन्नड़ संस्करण में गीत भी गा चुकी हैं और उन्हें म्यूजिक के अलावा ट्रैकिंग और पढ़ने का शौक है।
राजनीति जगत के दिग्गजों के आने की उम्मीद
तेजस्वी-शिवश्री की शादी 6 मार्च को हुई तो वहीं 9 मार्च को बेंगलुरु के गायत्री विहार, पैलेस ग्राउंड में एक भव्य रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें राजनीति जगत के दिग्गजों के आने की उम्मीद है। फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजस्वी-शिवश्री दोनों छाए हुए हैं और लोग उन्हे जीवन की नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications