नवाब मलिक को मिली NCB के गुमनाम अफसर की चिट्ठी पर समीर वानखेड़े का जवाब, जानिए क्या कहा

मुंबई, अक्टूबर 26। आर्यन खान ड्रग्स मामले को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और NCB के जोनल डायरेक्ट समीर वानखेड़े के बीच एक अलग लड़ाई शुरू हो गई है। नवाब मलिक लगातार समीर वानखेड़े पर हमलावर हैं। मंगलवार को उन्होंने पहले तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर एक लेटर जारी किया, जिसे उन्होंने NCB के एक कर्मचारी का बताया है। उस लेटर में समीर को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। इस पूरे मामले पर अब समीर वानखेड़े की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने नवाब मलिक के लेटर को 'जोक' बताया है।

sameer wankhede

नवाब मलिक जो चाहें, वो कर सकते हैं- समीर वानखेड़े

समीर वानखेड़े ने कहा है कि नवाब मलिक के द्वारा शेयर किया गया लेटर पूरी तरह से झूठा और फर्जी है, वो लेटर किसी जोक से कम नहीं है। समीर वानखेड़े ने कहा कि नवाब मलिक जो चाहे वो कर सकते हैं, लेकिन मुझ पर लग रहे आरोप झूठे हैं। आपको बता दें कि समीर वानखेड़े के समर्थन में उनका परिवार भी खड़ा है। उनकी पत्नी ने कहा है कि अगर कोई मेरे पति के खिलाफ सबूत लेकर आ जाए तो मैं मान जाऊं, मेरे पति पर लगने वाले सभी आरोप एकदम झूठे हैं।

Recommended Video

    Sameer Wankhede पर Nawab Malik ने NCB का पत्र जारी कर किया खुलासा ! | वनइंडिया हिंदी

    नवाब मलिक के लेटर में समीर वानखेड़े पर 26 गंभीर आरोप

    आपको बता दें कि मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने पहले तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समीर वानखेड़े पर बॉलीवुड की कई हस्तियों के फोन टैप किए जाने के आरोप लगाए थे। बाद में उन्होंने ट्विटर पर एक लेटर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के चलते एक दलित की नौकरी का हक मारा है। साथ ही नवाब मलिक ने इस लेटर को एनसीबी के ही किसी कर्मचारी के द्वारा लिखा हुआ बताया है। लेटर में समीर वानखेड़े पर कुल 26 गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

    नवाब मलिक ने कहा कि मैंने ये पत्र एनसीबी के डीजी और अन्य अधिकारियों के भेजा है। नवाब मलिक ने कहा कि इस लेटर में समीर वानखेड़े के खिलाफ धोखाधड़ी के 36 मामले दर्ज होने की बात कही गई है। ऐसे में उन पर लग रहे आरोपों की जांच होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+