Manohar Joshi Passed Away: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, कल शाम पड़ा था दिल का दौरा

Manohar Joshi: एक दुखद खबर महाराष्ट्र से है, जहां के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। मालूम हो कि मनोहर जोशी को कल शाम दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Manohar Joshi Passed Away

कल रात करीब 3 बजे उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली, आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा लेकिन इससे पहले उनका पार्थिव शरीर माटुंगा स्थित उनके घर पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दादर श्मशान भूमि में जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सीएम के निधन की खबर से राज्य के सियासी गलियारों में शोक पसरा हुआ है।

शानदार रहा सियासी सफर

शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के काफी करीबी माने जाने वाले मनोहर जोशी शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं। वो अविभाजित शिवसेना के पहले नेता थे, जिन्होंनेसाल 1995 से 1999 तक सीएम की कुर्सी संभाली थी। वो सांसद भी रह चुके थे और पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के भी काफी करीबी माने जाते थे, उन्होंने वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष का भी पद संभाला था।

पार्षद के रूप में शुरू हुई थी राजनीतिक यात्रा

उनका एक लंबा सियासी सफर रहा है। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा एक पार्षद के रूप में शुरू की थी, इसके बाद वो महापौर, सीएम, राज्यसभा -लोकसभा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष पद तक पहुंचे थे। वो सीएम तो बने थे लेकिन वो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। उनकी सीएम का सफर मात्र तीन साल और 323 दिन का रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+