'अनिल देशमुख, अनिल परब ने 100 करोड़ की वसूली को कहा था', NIA को लिखे वाजे के पत्र से धमाका

मुंबई। महाराष्ट्र का राजनीति और पुलिस को हिलाकर रख देने वाले एंटीलिया केस में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर सचिन वाजे ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को पत्र लिखकर एक और धमाका किया है। हाथ से लिखे इस पत्र में वाजे ने कहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और एक अन्य मंत्री अनिल परब ने उनसे 100 करोड़ की वसूली के लिए कहा था।

पवार नहीं चाहते थे नौकरी में बहाली

पवार नहीं चाहते थे नौकरी में बहाली

अपने इस पत्र में वाजे ने यह भी दावा किया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने पुलिस फोर्स में उनकी बहाली के विरोध में थे और चाहते थे कि यह निरस्त हो जाए।

पत्र में कहा गया है कि इसके बाद महाराष्ट्र के उस समय गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि अगर वह दो करोड़ रुपये उन्हें देगा तो वह वाजे की पुलिस फोर्स में वापसी की अनुमति देने के लिए शरद पवार को राजी करेंगे।

सचिन वाजे ने पत्र में लिखा है कि "गृह मंत्री ने कहा था कि वह पवार साहेब को राजी करेंगे और इसके लिए उन्होंने मुझे 2 करोड़ रुपये की मांग की थी। मैने इतनी बड़ी रकम अदा करने में असमर्थता जताई थी। इस पर गृह मंत्री ने मुझसे बाद में देने को कहा था।"

देशमुख ने कहा था वसूली के लिए- वाजे

देशमुख ने कहा था वसूली के लिए- वाजे

वाजे ने पत्र में दावा किया है कि अनिल देशमुख ने उन्हें अक्टूबर 2020 में सहयाद्री गेस्ट हाउस में बुलाया था और मुंबई स्थित 1650 बार और रेस्टोरेंट से पैसे इकठ्ठा करने को कहा था।" वाजे ने यह भी दावा किया कि "मैने यह कहते हुए इसे अस्वीकार कर दिया था कि यह मेरी क्षमता से बाहर के बाहर है।"

सचिन वाजे ने आगे लिखा है कि अनिल देशमुख ने जनवरी 2021 में फिर से वही मांग की जब वे देशमुख के आधिकारिक बंगले पर मिले थे। वाजे ने दावा किया है कि मंत्री के पीए कुंदन भी उस समय मीटिंग में मौजूद थे जब गृहमंत्री ने वाजे से मुंबई के 1650 बार में से हर एक से तीन से साढ़ तीन लाख वसूली करने को कहा था।

शिवसेना नेता और मंत्री अनिल परब का भी नाम

शिवसेना नेता और मंत्री अनिल परब का भी नाम

सचिन वाजे ने पत्र में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब पर भी उनके लिए पैसे की वसूली के लिए कहने का आरोप लगाया है।

वाजे ने पत्र में लिखा है कि अनिल परब से वह 2020 की जुलाई-अगस्त में मिले थे जहां परब ने उनसे सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट से 50 करोड़ की वसूली करने को कहा था। इस ट्रस्ट के खिलाफ जांच चल रही थी।

वाजे ने लिखा "2020 के जुलाई-अगस्त में मुझे मत्री अनिल परब के आधिकारिक निवास पर बुलाया गया था। मीटिंग में परब ने मुझे प्राथमिक जांच के लिए मिली शिकायत को देखने और जांच के बारे में बातचीत करने के लिए ट्रस्टीज को उनके पास लाने के लिए कहा। उन्होंने मुझे एसबीयूटी से जांच बंद करने के लिए 50 करोड़ की मांग करने को कहा था। मैंने ऐसी कोई भी बात करने में असमर्थता व्यक्त की थी, क्योंकि मैं एसबीयूटी (ट्रस्ट) से किसी को भी नहीं जानता था और साथ ही जांच पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+