'जन गण मन' नहीं 'वंदे मारतम'! रामगिरी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान, पहले पैगंबर पर की थी टिप्पणी
Maharashtra News: रामगिरी महाराज ने एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान के कारण सुर्खियों में आ चुके हैं। रामगिरी महाराज ने इस बार सीधे भारत के राष्ट्रगान 'जन गण मन' को लेकर बयान दे डाला है। उन्होंने मांग की है कि 'जन गण मन की जगह पर 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान कर दिया जाना चाहिए।
रामगिरी महाराज द्वारा 'जन गण मन' के स्थान पर 'वंदे मातरम' को भारत का राष्ट्रगान बनाने की वकालत ने एक और विवाद को जन्म दे दिया है।

रामगिरी महाराज ने दिया ये तर्क
रामगिरी महाराज ने इसके पीछे तर्क दिया है कि रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित जन गण मन को बिट्रिश शासक जॉर्ज पंचम के सामने गाया गया था जन मन गण गाया गया था, ये भारत के साथ अन्याय है। इसलिए जन गनण मन के बजाय वंदे मातरम को भारत का राष्ट्रगान होना चाहिए। रामगिरी महाराज के अनुसार 'जन गण मन' की जगह 'वंदे मातरम' को लाने की लड़ाई देश के वास्तविक सार का सम्मान करने के लिए आवश्यक है।
रामगिरी महाराज ने बताई ये सच्चाई
छत्रपति संभाजीनगर में हाल ही में आयोजित एक सभा में महाराज ने ये बात कही। उन्होंने 'जन गण मन' के बारे में बात करते हुए कहा इसे रवींद्रनाथ टैगोर ने बांग्ला भाषा में 1911 में लिखा था। उस समय भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था, यह गीत जॉर्ज पंचम के सामने रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था।
24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा इसके हिंदी संस्करण को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने के बावजूद, रत्नगिरी महाराज इस बात पर जोर देते हैं कि 'वंदे मातरम' को यह शीर्षक दिया जाना चाहिए, जो अधिक वास्तविक देशभक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा 'वंदे मातरम' राष्ट्रीय गौरव और पहचान का ज़्यादा प्रामाणिक प्रतिनिधित्व करता है।
"अगर सच बोलना अपमान"
पत्रकारों ने जब उनके इस बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा "अगर सच बोलना अपमान के तौर पर देखा जाता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिया था विवादित बयान, मच गया था बवाल
बता दें ये वो ही रत्नगिरी महाराज हैं जिन्होंने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के बारे में उनकी विवादास्पद बयान दिया था। जिसके बाद महाराष्ट्र में उनके खिलाफ कई कानूनी कार्रवाई की गई थी। इन बयानों के बाद मुस्लिम संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर विरोध जताया था।












Click it and Unblock the Notifications