रामदास अठावले ने फडणवीस कैबिनेट में RPI के लिए मांगा मंत्री पद, अमित शाह से बात कर दिया गजब का तर्क
Maharashtra Cabinet: देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। देवेंद्र फडणवीस आज मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों और नई सरकार के गठन के बीच अब ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि फडणवीस की कैबिनेट में किन-किन विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।
मंत्रीमंडल में किन विधायकों को शामिल किया जाएगा इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपनी पार्टी भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (RPI) के लिए मंत्री पद का दावा पेश कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने ये डिमांड केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने भी रख दी है।

अठावले ने कहा मैंं शपथ समारोह में जरूर जाऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने फडणवीस के अनुभव और सफल ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए कहा "देवेंद्र फडणवीस अनुभवी लीडर हैं, उन्होंने अच्छा काम किया है। उन्होंने चुनाव में महाविकास अघाड़ी को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए बड़े काम किए हैं।"
अठावले ने मंत्री पद की डिमांड करते हुए दिया ये तर्क
भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (RPI) ने अपनी पार्टी के लिए मंत्री पद का दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में महायुति की जीत में दलित समुदाय का अहम रोल रहा है। दलित समुदाय से महायुति को वोट मिला है। इसलिए हमारी आरपीआई को मंत्री पद मिलना चाहिए।
अमित शाह से कर चुके हैं मुलाकात
अठालवे ने ये भी दावा किया कि इस मामले में उनकी केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी बात हुई है। अठावले ने कहा "मैंने अमित शाह से मुलाक़ात की है। मैंने उनसे कहा कि महायुति को दलितों का वोट मिला है। इसलिए, आरपीआई को मंत्री पद मिलना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा हम इस पर विचार करेंगे।"
फडणवीस आज लेंगे सीएम पद की शपथ
बता दें बुधवार, 4 दिसंबर को भाजपा विधानसभा ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना गया और सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए जाने को महायुति ने भी मंजूरी दे दी। आज फडणवीस जहां मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वहीं अजित पवार और एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि मंत्री पद की शपथ बाद में होगी।












Click it and Unblock the Notifications