औरंगाबाद में राज ठाकरे की हुंकार- 4 मई के बाद किसी मस्जिद पर दिखे लाउडस्पीकर तो दिखाएंगे महाराष्ट्र की ताकत

मुंबई, मई 01। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के द्वारा मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने को लेकर दी गई डेडलाइन नजदीक आ चुकी है। उन्होंने 3 मई तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का समय दिया था। इस बीच रविवार को औरंगाबाद में राज ठाकरे ने एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि अगर 4 मई को किसी मस्जिद पर हमें लाउडस्पीकर दिखा तो हम दोगुनी आवाज में उसी मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा चलाएंगे।

Raj Thackeray

4 से पहले लाउडस्पीकर हट जाने चाहिए- राज ठाकरे

आपको बता दें कि औरंगाबाद में राज ठाकरे की सभा में बहुत भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। दरअसल, सांस्कृतिक मैदान में हुई रैली को प्रशासन ने 16 शर्तों के साथ मंजूरी दी थी। शहर में धारा 144 लागू होने के बीच यह रैली आयोजित हुई और रैली में सिर्फ 15 हजार लोगों के आने की अनुमति थी, लेकिन 50 हजार से अधिक लोग इस रैली में पहुंचे थे। इस विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि हमारा दिया हुआ अल्टीमेटम खत्म होना वाला है और उससे पहले लाउडस्पीकर हट जाने चाहिए।

'4 मई को महाराष्ट्र की ताकत दिखाएंगे'

राज ठाकरे ने कहा कि मैंने पहले ही सरकार को प्यार से 3 मई तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अगर सरकार ने हमारे अनुरोध को नहीं माना तो हम फिर 4 से अपने तरीके से निपटेंगे। अगर तब तक लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए, तो मैं आपको महाराष्ट्र की ताकत दिखाऊंगा।" राज ठाकरे ने कहा, "अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो महाराष्ट्र में क्या होगा इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। मैं दोहरा रहा हूं कि यह एक धार्मिक विषय नहीं बल्कि एक सामाजिक मुद्दा है। लेकिन अगर आप इसे एक धार्मिक मुद्दा बनाते हैं, तो हम उसी तरह से जवाब देंगे।"

इस दौरान राज ठाकरे ने कहा कि हमारी महाराष्ट्र में दंगा भड़काने की कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन लाउडस्पीकर का विवाद हर किसी के सार्वजनिक जीवन से जुड़ा हुआ है। राज ठाकरे ने कहा कि मुझे नासिक में एक मुस्लिम पत्रकार ने बताया था कि उनके बच्चे को मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के कारण नुकसान हुआ है अगर उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर हटाया जा सकता है, तो महाराष्ट्र क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटा दिए जाएं, लेकिन मस्जिदों में लाउडस्पीकर उतारने के बाद ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+