Maharashtra Politics : CM एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे MNS चीफ राज ठाकरे

महाराष्ट्र की सियासत में अभी भी कुछ हलचल बरकरार होने के संकेत हैं। MNS चीफ राज ठाकरे सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। raj thackeray eknath shinde meeting mns chief at maharashtra cm residence

मुंबई, 06 सितंबर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के बीच सबकुछ ठीक माना जा रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र में 'ठाकरे राजनीति' का अहम किरदार माने जाने वाले राज ठाकरे सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे हैं। बता दें कि राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख हैं। राज ठाकरे को उग्र स्वभाव और आक्रामक राजनीतिक बयानों के लिए जाना जाता है।

raj thackeray eknath shinde meeting

गौरतलब है कि गत एक सितंबर को एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। ऐसे में आज ठाकरे का एकनाथ शिंदे के आवास पर जाना काफी अहम माना जा रहा है। यह भी दिलचस्प है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच बढ़ती दूरियां और राज ठाकरे के साथ शिंदे की करीबी काफी चर्चा में है।

बता दें कि उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद भाजपा के समर्थन से बनी सरकार में एकनाथ शिंदे शिवसेना विधायकों के समर्थन के साथ सीएम तो बन चुके हैं, लेकिन शिवसेना किसके मिल्कियत होगी, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे की हर गतिविधि सियासी पंडितों की नजर में महाराष्ट्र की भावी सियासत के दृष्टिकोण से अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+