'सतर्क रहें और...', महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे को राज ठाकरे ने दी ये 2 अहम सलाह

'सतर्क रहें और...', महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे को राज ठाकरे ने दी ये 2 अहम सलाह

मुंबई, 01 जुलाई: महाराष्ट्र में पिछले 9 दिनों से जारी राजनीतिक लड़ाई खत्म हो गई है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ ली है। जैसे ही एकनाथ शिंदे ने शपथ ली, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उन्हें दो सुझाव दिए। राज ठाकरे ने गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद एकनाथ शिंदे को सलाह देते हुए एक ट्वीट किया। राज ठाकरे ने लिखा, "सतर्क रहिए..सोच-विचार कर कदम उठाइए...।"

राज ठाकरे ने शिंदे से कही ये बात

राज ठाकरे ने शिंदे से कही ये बात

राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा,''श्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद का उत्तरदायित्व आप स्वीकार कर रहे हैं, इस बात का हमें आनंद है। यह सुअवसर प्रात्तक्न (प्रोविडेंस) ने आप को दिया है। खुद के कर्तव्य से आप इसे सिद्ध करेंगे, ऐसी आशा है। सतर्क रहिए..सोच-विचार कर कदम उठाइए...।''

जारी सियासी संकट के बीच राज ठाकरे ने साधी थी चुप्पी

जारी सियासी संकट के बीच राज ठाकरे ने साधी थी चुप्पी

पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज ठाकरे ने एक लो प्रोफाइल बनाए हुए थे, उन्होंने ज्यादा बयान नही दिए। हालांकि, एकनाथ शिंदे के बारे में माना जाता था कि उन्होंने राज ठाकरे से दो बार बात की थी लेकिन मुख्य रूप से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए। असल में हाल ही में मनसे प्रमुख राज ठाकरे की सर्जरी हुई है।

उद्धव ठाकरे पर राज ठाकरे ने कसा था तंज

उद्धव ठाकरे पर राज ठाकरे ने कसा था तंज

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ट्विटर पर एक सार्वजनिक संदेश पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उद्धव पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए लिखा, ''जिस दिन मनुष्य अपने सौभाग्य को ही अपना निजी कर्तृत्व मानेन लगता है, उस दिन से पतन का प्रवास शुरू होता है।'' मनसे प्रमुख राज ठाकरे कहना चाहते थे कि सीएम की कुर्सी उद्धव ठाकरे का सौभाग्य था जो उन्होंने शिवसेना के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के बाद मिला था, लेकिन ये कुछ ऐसा नहीं था, जिसे उद्धव ने अपने कर्मों से कमाया था।

बता दें कि राज ठाकरे के हनुमान चालीसा विवाद के दौरान कहा था कि अगर धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा बजाया जाएगा। एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे के इस बात का समर्थन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+