पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस पर राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस बोले- ये वोटों की राजनीति की ओछी कोशिश है

पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस को लेकर महाराष्‍ट्र में जमकर राजनीति शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इस मामले को लेकर महाराष्‍ट्र सरकार को घेरा। जिस पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

पुणे में नाबालिगों द्वारा की गई कार दुर्घटना मामले मेकांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो पर डिप्‍टी सीएम फडणवी स ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए हा इस घटना का राजनीतिकरण करने की बहुत ही ओछी कोशिश है क्योंकि पुणे की घटना में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

devendra

उन्‍होंने कहा इस मामले में जो निर्णय किशोर न्याय बोर्ड ने दिया, उस पर हमने भी आश्चर्य व्यक्त किया है लेकिन पुलिस ने वापस उस पर अपील दाखिल की है। उन्‍होंने कहा जिन्होंने नाबालिग को शराब दी ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पिता ने गाड़ी दी उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

राहुल गांधी की आलोचना करते हुए डिप्‍टी सीएम फडणवी ने कहा हर चीज में वोटों की राजनीति को लाने का जो प्रयास राहुल गांधी करते हैं, वो बहुत गलत है, मैं उसकी भर्त्सना करता हूं।

बता दें पुणे में रविवार (19 मई) को तड़के ये दुर्घटना पोर्शे कार से हुई थी, जिसे 17 साल के नाबालिग लड़का चला रहा था। इस कार ने कल्याणी नगर में मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि किशोर ने घटना के समय शराब पी रखी थी। आरोपी किशोर एक रियल एस्टेट डेवलेपर का बेटा है, जिसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+