'राहुल गांधी को खुद नहीं पता, NGO पीछे से धकेलता है और', कांग्रेस सांसद के सबूतों को किरेन रिजिजू ने दी चुनौती

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्‍ट्र चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल ने कहा, महाराष्‍ट्र चुनाव को चुराने के लिए चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलीभगत की। उन्‍होंने ये भी उक्‍त चुनाव में 40 लाख वोटों की धांधली का भी आरोप लगाया है।

राहुल गांधी के इसक आरोप पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जहां तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की हैं वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी और उनकी टीम पर फर्जी दावे का आरोप लगाते हुए बड़ी चुनौती दे डाली है।

Kiren Rijiju Rahul Gandhi

किरेन रिजिजू ने कहा कि एक एनजीओ बार-बार राहुल गांधी को ऐसे बयान देने के लिए पीछे से धकेलता है और उकसाता है। बार-बार एनजीओ राहुल गांधी से कुछ ना कुछ बुलवाना चाहता है। इसके साथ ही रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव आयोग की छवि खराब करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने "एक दिन पहले राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाया था। ये इलेक्शन कमीशन, सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते तो किसे मानते हैं।"

एनजीओ का प्रेजेंटेशन को लेकर आए

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगातार निशाना साधने को "लोकतंत्र पर हमला" करार दिया। रिजिजू ने कहा संसद में वहीं मुद्दा आता है जो चर्चित होता है। उन्‍होंने कहा हम इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं लेकिन ऐसा मुद्दें पर जिनको नियम के बिना संसद में लाने की कोशिश हो। उन्‍होंने कहा राहुल गांधी एनजीओ का प्रेजेंटेशन को लेकर आए। "

राहुल गांधी को बार बार पीछे से धक्का देकर ये सब बुलवाता है

रिजिजू ने दावा किया, "एक एनजीओ है जो राहुल गांधी को बार बार पीछे से धक्का देकर ये सब बुलवाता है। उनको खुद नहीं पता होता है कि वे क्या बोलते रहते हैं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने ऐसी "फालतू बातें" करके सबका समय बर्बाद किया है।

राहुल गांधी के वोटर लिस्‍ट के दावों को फर्जी बताया

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के वोटर लिस्ट को लेकर किए गए दावों को भी "फर्जी" बताया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कई बार हो चुका है। रिजिजू ने उदाहरण दिया कि जब महाराष्ट्र में कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने लोकसभा में अधिकांश सीटें जीतीं, तो उन्होंने उसी वोटर लिस्ट की तारीफ की, लेकिन विधानसभा चुनावों में हारने के बाद यह उनके लिए समस्या बन गई।

किरेन रिजिजू ने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस नेतृत्व ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट यह तय नहीं कर सकता कि असली भारतीय कौन है, और सवाल किया कि अगर सुप्रीम कोर्ट नागरिकों के व्यवहार को नियंत्रित नहीं कर सकता तो कौन करेगा। उन्होंने उनसे संसद को सुचारु रूप से चलने देने और सदन का ध्यान भंग न करने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+