'सावरकर विवाद' के बीच राहुल गांधी ने किया संजय राउत को फोन, दोनों के बीच हुई ये बातचीत
'सावरकर विवाद' के बीच राहुल गांधी ने किया संजय राउत को फोन, दोनों के बीच हुई ये बातचीत
Maharashtra: महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वीर सावरकर के बारे में जो बयान दिया उस पर जमकर विवाद मचा। राहुल गांधी के बयान पर विरोध जताने वालों में उद्धव ठाकरे और संजय राउत भी शामिल थे। दोनों ही ने राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया लिया था। वहीं सावरकर विवाद के बीच राहुल गांधी ने संजय राउत को फोन किया। इस फोन के बाद संजय राउत ने एक ट्टीट कर बताया कि उनकी राहुल गांधी से क्या बात हुई?

संजय राउत ने बताया क्यों राहुल गांधी ने किया था फोन
संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा "भारत जोड़ो यात्रा के अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान, राहुल गांधी ने कल मेरा स्वास्थ कैसा है ये जानने के लिए फोन किया था। राउत ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें फाेन पर कहा कि हम आपके लिए चिंतित थे।
राजनीतिक कटुता के दौर में ऐसे इशारे दुर्लभ होते जा रहे हैं
उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सहानुभूति के लिए उनकी सराहना की। राहुल गांधी के कदम को एक दुर्लभ इशारा बताते हुए संजय राउत ने लिखा
मैं एक राजनीतिक सहयोगी के दर्द को महसूस करने की उनकी सहानुभूति की सराहना करता हूं, जिसने 110 दिन जेल में बिताए हैं। राजनीतिक कटुता के दौर में ऐसे इशारे दुर्लभ होते जा रहे हैं। राहुल अपनी यात्रा में प्यार और करुणा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इसलिए इसे भारी प्रतिक्रिया मिल रही है।
सावरकर विवाद पर संजय राउत ने लिखी ये बात
वहीं वीर सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर शिवसेना और कांग्रेस के बीच खींचतान का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा 'कुछ मुद्दों पर भारी मतभेद के बावजूद अपने राजनीतिक सहयोगी से फोन कर उनका हाल लेना मानवता की निशानी है!'
संजय राउत 9 नवंबर को जेल से जमानत पर छूटे हैं
बता दें महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन वाली महा अघाडी सरकार गिरने के कुछ माह बाद ही संजय राउत को मुंबई के उत्तरी उपनगरों में पात्रा चॉल के पुनर्विकास से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरेस्ट कर जेल में डाल दिया था और 9 नवंबर को राउत को जमानत पर रिहा किया गया।
संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान पर जता चुके हैं आपत्ति
संजय राउत जो राहुल गांधी का फोन आने पर उनकी अब तारीफ करते नहीं थक रहे हैं उन्हीं संजय राउत ने अभी तीन दिन पहले राहुल गांधी के विवादित वीर सावरकर पर दिए बयान पर कांग्रेस नेता की जमकर क्लास लगाते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई थी। राउत ने कहा था कि वीर सावकर के खिलाफ ये बयान देकर राहुल गांधी ने महा अघाडी गठबंधन में कांग्रेस के लिए संकट हो सकता है। वीर सावरकर के लिए राहुल गांधी पहले भी ये बात कई बार बोल चुके हैं,इस बात को बोलने का कोई औचित्य नहीं था। उनसे जब पूछा गया कि क्या महागठबंधन टूट रहा है, जिसके जवाब में राउत ने कहा था ऐसा बिलकुल नहीं है।
राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर दिया था ये बयान
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में दौरान महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सावरकर भाजपा और आरएसएस के प्रतीक हैं और जब उन्हें दो-तीन साल के लिए अंडमान में जेल में रखा गया, तो उन्होंने दया याचिका लिखना शुरू कर माफी मांगी थी। "वह अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे।"
सावरकर के पोते ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करयावा था
जिसके बाद वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर और शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने स्वतंत्रता सेनानी का 'अपमान' करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इतना ही नहीं महाराष्ट्र की पूर्व सरकार में महा अघाडी सरकार में अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सावरकर के बयान पर शिवसेना के उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने जमकर हमला बोला था।












Click it and Unblock the Notifications