महाराष्‍ट्र में बाइक, कार खरीदना होगा मुश्किल, पार्किंग स्पेस दिखाने पर ही होगा नए वाहन का रजिस्ट्रेशन!

No parking, no vehicle registration: महाराष्‍ट्र में वाहनों की बढ़ती भीड़ को रोकने और बेहतर पार्किंग कल्‍चर को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र में जल्‍द नया नियम लागू किया जा रहा है। इसके बाद महाराष्‍ट्र में नई कार और बाइक खरीदना आसान नहीं होगा क्‍योंकि नई गाड़ी का रजिस्‍ट्रेशन तभी होगा जब आपके पास सर्टिफाइड पार्किंग प्लेस" (Certified Parking Place) होगा।

यानी अगर आपके पास बाइक या कार पार्क करने के लिए पार्किंग प्‍लेस नहीं है तो आप वाहन नही खरीद सकेंगे। ये खुलासा महाराष्‍ट्र परिवहन आयुक्‍त विवेक भीमनवार ने किया। उन्‍होंने बताया महाराष्‍ट्र में वाहनों की बढ़ती संख्‍या पर अंकुश लगाने के लिए ये क्रांतिकाारी पॉलिसी लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

No parking no vehicle registration

इंडियन एक्‍सप्रेस को दिए इंटरव्‍यू में परिवहन आयुक्‍त विवेक भीमनवार ने कहा, महाराष्‍ट्र के मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक और पार्किंग संकट गहराता जा रहा है, ऐसी समस्‍याओं से निपटने के लिए ये पॉलिसी लागू करना जरूरी होता जा रहा है। उन्‍होंने बताया कुछ समय पहले इस पॉलिसी से संबंधित 100 दिवसीय प्रोजेक्‍ट भी परिवहन विभाग ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शेयर किया है। छ्गन भुजबल को मंत्री बनाकर महायुति सरकार ने एक साथ साधे कई निशाने

अन्‍य देशों में लागू है ये सख्‍त नियम

परिवहन आयुक्‍त विवेक भीमनवार ने बताया कि, "परिवहन विभाग ने सिंगापुर, लंदन, चीन, जर्मनी में वाहनों की संख्‍या को रेगुलेट करने के उपायों की स्‍टडी की है। जैसे लंदन में पीक समय में शहर के सेंट्रल एरिया में हाई पार्किंग चार्ज है। ऐसे ही सिंगापुर के भी व्‍यस्‍त एरिया में पीक ऑवर्स के दौरान भीड़भाड़ शुल्‍क लगाया जाता है।"

महाराष्‍ट्र में लागू किया जाएगा जापान का नियम

भीमनवार ने बताया कि भारत की अनूठी परिस्थितियों के कारण कोई भी एक विदेश नीति सीधे लागू नहीं की जा सकती, लेकिन जापान मॉडल को यहां लागू किया जा सकता है। जैसे जापान में वाहन खरीदने से पहले खरीद के लिए पार्किंग सर्टिफिकेट जरूरी है। ऐसा ही नियम महाराष्‍ट्र में लागू किया जाएगाा। जिसमें वाहन खरीदते समय पार्किंग सर्टिफिकेट दिखाना होगा। उन्‍होंने कहा महाराष्‍ट्र के लिए ये सबसे परफेक्‍ट ऑप्‍शन है। Ladki Bahin Yojana: महाराष्‍ट्र में लड़की बहिन योजना की लाभार्थियों को मिलेगा लोन, जानिए हर डिटेल

महाराष्‍ट्र में कैसे लागू होगा ये नियम?

परिवहन आयुक्‍त विवेक भीमनवार ने बताया इस पॉलिसी के लागू होने के बाद नए वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन तभी होगा जब उनके पास निर्धारित पार्किग स्‍थल होगा। महाराष्‍ट्र के प्रमुख शहरों में पार्किंग प्‍लेस की पहचान करने के लिए सर्वे करवाया जाएगा और इन स्‍थलों खास पहचान दी जाएगी। जिसे फिर वाहनों के रजिस्‍ट्रेशन नंबरों के माध्यम से डिजिटल रूप से जोड़ा जाएगा। भीमनवार ने समझाया यदि किसी शहर में 100 पार्किंग प्‍लेस हैं लेकिन 110 वाहन हैं, तो अतिरिक्‍त 10 वाहनों को पार्किंग सार्वजनिक स्थलों करनी पड़ेगी। महाराष्‍ट्र में क्‍या टैक्‍स फ्री होंगे इलेक्ट्रिक वाहन? देवेंद्र फडणवीस सरकार ने जानें क्‍या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+