Pune Ring Road: रिंग रोड से पुणे के आसपास के गांवों की जमीन हुई सोना, साल भर में इतने बढ़े दाम!
Pune Ring Road: पुणे शहर में बन रहा रिंग रोड शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिहाज से अहम है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) का प्रोजेक्ट तेजी से चल रहा है है। पुणे रिंग रोड के काम के साथ ही आसपास के गांवों की तस्वीर बदल रही है। रिंग रोड के आसपास के इलाकों की जमीनों के भाव आसमान छू रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंग रोड के एलाइनमेंट वाले 5 प्रमुख इलाकों में प्रॉपर्टी के दाम पिछले एक साल में दोगुने तक हो गए हैं।
पुणे शहर के ट्रैफिक को कम करने के लिए 170 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जा रहा है। यह शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। साथ ही, यह नया इकनॉमिक कॉरिडोर भी बन रहा है। जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में होने के कारण निवेशकों की दिलचस्पी भी इसके लिए बढ़ी है।

Pune Ring Road: इन 5 इलाकों में बढ़े जमीनों के दाम
रियल एस्टेट जानकारों के मुताबिक, रिंग रोड के चलते इन 5 इलाकों में सबसे ज्यादा उछाल (Price Appreciation) देखा गया है:
उर्से (Urse): मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और रिंग रोड का जंक्शन होने के कारण यह सबसे हॉट लोकेशन बन गया है। यहाँ वेयरहाउसिंग और आवासीय मांग बढ़ने से रेट 80-100% तक बढ़े हैं।
खेड शिवापुर (Khed Shivapur): पुणे-बंगलुरु हाईवे पर स्थित यह इलाका अब दक्षिण पुणे का नया हब बन रहा है। रिंग रोड से जुड़ने के बाद यहाँ प्लॉटिंग प्रोजेक्ट्स की बाढ़ आ गई है।
लोणीकंद और वाघोली (Lonikand/Wagholi): पूर्वी पुणे का यह हिस्सा रिंग रोड के जरिए सीधे नगर रोड और सोलापुर रोड से कनेक्ट हो रहा है। कनेक्टिविटी सुधरने की उम्मीद में यहाँ फ्लैट्स और जमीन दोनों महंगी हुई हैं।
मरुंजी और नेरे (Marunji/Nere): हिंजवडी आईटी पार्क के पास होने और रिंग रोड की कनेक्टिविटी मिलने से यहाँ रेंटल इनकम और प्रॉपर्टी रेट दोनों में भारी इजाफा हुआ है।
कापूरहोल (Kapurhol): जो निवेशक कम बजट में बड़ा रिटर्न चाहते थे, उन्होंने यहाँ निवेश किया और अब उन्हें बेहतरीन मुनाफा मिल रहा है।
Pune Ring Road Update: शहर के विस्तार के लिहाज से अहम प्रोजेक्ट
प्रॉपर्टी के जानकारों का कहना है कि रिंग रोड का काम पूरा होते ही (संभावित 2026-27), इन इलाकों में कीमतें और भी बढ़ेंगी। कनेक्टिविटी के बेहतर होने की संभावनाओं के बाद से आउटर इलाकों में टाउनशिप बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस रिंग रोड के जरिए सिर्फ शहर की कनेक्टिविटी बेहतर नहीं होगी, बल्कि दूसरे शहरों में जाने के लिए भी एक कम व्यस्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications