Pune: ट्रक से शीशे उतारते वक्त बड़ा हादसा, कांच के नीचे समां गई 4 जिंदगियां, 3 घायल
Pune News: दर्दनाक हादसे की खबर महाराष्ट्र के पुणे जिले से सामने आई है। यहां येवलेवाड़ी इलाके ट्रक से शीशे उतारते वक्त कुछ लोग भारी शीशे के ढेर के नीचे दब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुणे अग्निशमन विभाग के कोंढवा स्टेशन अधिकारी समीर शेख ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली कि पुणे शहर के येवलेवाड़ी इलाके में ट्रक से भारी शीशे उतारते समय कुछ लोग भारी कांच की बड़ी-बड़ी पेटियों के नीचे दबे हुए थे। क्रेन की मदद रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी मजदूरों को कांच के नीचे से बाहर निकाला।

समीर शेख ने बताया कि कांच की एक पेटी का वजन करीब दो से ढाई टन था। बताया कि सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
#UPDATE | Maharashtra: Four people died and three were injured in the incident: Pune City Police Official. https://t.co/XTUMpotqW9
— ANI (@ANI) September 29, 2024












Click it and Unblock the Notifications