Pune Metro Update: हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर लाइन 3 का काम पूरा, उद्घाटन डेट भी हो गई कन्फर्म!

Pune Metro Update: पुणे मेट्रो को लेकर शहरवासियों का इंतजार अब खत्म होने के करीब है। हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन-3 का काम अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) के ताजा अपडेट के मुताबिक 23.2 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो लाइन को 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह परियोजना पुणे के आईटी हब हिंजेवाड़ी को मुख्य शहर से सीधे जोड़ने वाली सबसे अहम परिवहन योजना मानी जा रही है।

हाल ही में इस कॉरिडोर पर बड़ी उपलब्धि तब मिली, जब मान (Maan) डिपो से पुणे यूनिवर्सिटी चौक के बीच करीब 19 किलोमीटर हिस्से पर मेट्रो का सफल तकनीकी ट्रायल रन पूरा किया गया। ट्रायल के दौरान सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा मानकों की जांच की गई, जो मानकों पर खरी उतरी।

Pune Metro Update

Pune Metro Update: तेजी से हो रहा पुणे मेट्रो का विस्तार

- पुणे मेट्रो की सिर्फ लाइन-3 ही नहीं दूसरी लाइन का कार्य भी तेज गति से चल रहे हैं। स्वारगेट से कातराज के बीच प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो का काम मार्च 2026 में शुरू होने वाला है।

- इसके लिए 1,364 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट पहले ही दिया जा चुका है। वहीं पिंपरी से निगडी (भक्ति-शक्ति चौक) तक मेट्रो विस्तार का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लाइन को दिसंबर 2026 तक यात्रियों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

Pune News: पुणे की कनेक्टिविटी को मिलेगा विस्तार

1 फरवरी 2026 को पेश केंद्रीय बजट में मुंबई-पुणे हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा ने भी पुणे की कनेक्टिविटी को नई दिशा दी है। मेट्रो, हाई-स्पीड रेल और रिंग रोड जैसी परियोजनाएं मिलकर पुणे को वर्ल्ड क्लास ट्रांसपोर्ट हब बनाने वाली हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो के शुरू होने से आईटी कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में भी कमी आएगी। पुणे शहर की कनेक्टिविटी विस्तार सिर्फ शहर के अंदर सीमित नहीं है। इसे दूसरे शहरों और राज्यों से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+