महाराष्ट्र: माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरी पुडुचेरी एक्सप्रेस, सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: महाराष्ट्र में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जहां माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। आनन-फानन में पहुंची रेस्क्यू टीम ने अंदर फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। अभी तक किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं हादसे की वजह का भी पता नहीं चल पाया है, जिस वजह से रेलवे ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

इस घटना पर जीआरपी मुंबई ने कहा कि रेलवे प्रशासन के सहयोग से जीआरपी मुंबई के वरिष्ठ अधिकारी फंसे हुए यात्रियों की मदद का इंतजाम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और आपात स्थिति में 1512 डायल करें। अभी तक किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं घटना के बाद यात्रियों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन अधिकारियों ने हालात पर काबू पा लिया।
कैसे हुआ हादसा?
ये घटना सेंट्रल लाइन के माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास हुई है। वहां पर दो एक्सप्रेस ट्रेनें आपस में एक-दूसरे से टकरा गईं। मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गदग एक्सप्रेस ने पुडुचेरी एक्सप्रेस को टक्कर मार दी, जिसके बाद पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। दोनों ट्रेनें एक वक्त में एक लाइन पर कैसे आईं, उसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद मध्य रेलवे के ट्रैफिक पर असर पड़ा है।
वीडियो आया सामने
घटना के वक्त कुछ यात्री पुडुचेरी एक्सप्रेस के गेट पर खड़े थे। उन्होंने इसका वीडियो बनाया है, जो 9 सेकेंड का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुडुचेरी एक्सप्रेस जा रही होती है, तभी उसके बगल दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन आ जाती है। दोनों ट्रेनों की स्पीड काफी कम थी, इस वजह से हादसे के बाद ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन ंनंबर भी जारी कर दिया है।
Helpline contact numbers issued by Central Railway, in view of the Dadar-Puducherry Express train derailment near Dadar pic.twitter.com/muipl8OHZ3
— ANI (@ANI) April 15, 2022
#Mumbai #BreakingNews #LiveVideo of train collision in #Mumbai. So far no injuries have been reported. Accident happened near #Dadar station in #MumbaiCity#trainaccident #Railway #Accident @TV9Bharatvarsh pic.twitter.com/qzXrL8LErv
— Mayuresh Ganapatye (@mayuganapatye) April 15, 2022












Click it and Unblock the Notifications