महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: जानिए नांदेड़ साउथ विधानसभा सीट का हाल

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2019 का ऐलान हो चुका है। 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के मुताबिक, 60.32 प्रतिशत मतदान हुए थे। साल 2014 के मुकाबले इस बार 59 लाख 17 हजार 901 वोटर्स बढ़े हैं। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 1.80 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी यहां पर एक बार फिर सत्ता में आने के लिए प्रयासरत है। वहीं, कांग्रेस व एनसीपी कड़ी टक्कर देने में जुटी हैं। यहां किसकी जीत होगी, यह देखना दिलचस्प होगा। 288 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनावों पर हार जीत का फैसला जनता के हाथ में होगा। आज हम आपको नांदेड़ साउथ सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

profile of Nanded South legislative assembly of maharashtra

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 9 विधानसभा सीटे हैं, जिनमें किनवाट, हडगांव, भोकर, नांदेड़ उत्तर, नांदेड़ दक्षिण, लोहा, नौगांव, देगलुर, मुखेड शामिल हैं। नांदेड़ जिला औरंगाबाद मंडल में आता है और मराठवाड़ा क्षेत्र के पूर्वी भाग में स्थित है। 2011 की जनगणना की मुताबिक, यहां की आबादी 3361292 के करीब है, जिसमें पुरुष 1730075 और महिलाएं 1631217 हैं। वहीं, औसत साक्षरता 74.45 के करीब है। यहां कांग्रेस की अच्छी पकड़ रही है। 288 सदस्यों वाली महाराष्‍ट्र विधानसभा में 2014 के चुनाव में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। शिवसेना को 63 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव के बाद शिवसेना के सहयोग से भाजपा ने सरकार बनाई थी। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीट जीतने में कामयाब रही थी। 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, तो वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

नांदेड़ साउथ सीट के बारे में

नांदेड़ साउथ सीट पर मतदाताओं की संख्या 301001 से अधिक है। बीते विधानसभा चुनाव में शिवसेना के हेमंत श्रीराम पाटिल ने बीजेपी के दिलीप वेंकटराव को मात दी थी। कांग्रेस को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था। इस सीट से 40 प्रत्याशी मैदान में थे और कुल वोटिंग 57.88 फीसदी हुई थी।

सिखों का पवित्र शहर है नांदेड़

गोदावरी नदी के तट पर बसा नांदेड़ महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में से एक है। नंदा तट के कारण इस शहर का नाम नांदेड़ पड़ा। सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व में नंदा तट मगध साम्राज्य की सीमा थी। प्राचीन काल में यहां सातवाहन और देवगिरी के यादवों का शासन था तो मध्यकाल में बहमनी, निजामशाही, मुगल और मराठों ने यहां शासन किया। आधुनिक काल में यहां हैदराबाद के निजामों और अंग्रेजों का अधिकार रहा है। सिख तीर्थस्थल के रूप में यह शहर काफी चर्चित है। नांदेड़ स्थित सचखंड गुरूद्वारा यहां आस्था का केंद्र है, बहुत सारी सांस्कृतिक विरासत को अपने अंदर समेटे हुए हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 का हाल

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में कांग्रेस के अशोक शंकरराव ने जीत हासिल की थी। उन्हें 4,93,075 वोट मिले थे। वहीं, BJP के डीबी पाटिल 4,11,620 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट के पुराने आकंड़ों पर नजर डाली जाए तो साल 1962 में कांग्रेस के तुलसीदास ने पहली बार जीत हासिल की थी। 1998 व 1999 में कांग्रेस के पाटिल भास्करराव, 2004 में बीजेपी के डीबी पाटिल और 2009 में कांग्रेस के भास्करराव ने इस सीट पर अपना दबदबा कायम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+